फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In Puranpur, the throne was removed after the killing of Ravana

Pilibhit News: पूरनपुर में रावण वध के बाद निकाली गई राजगद्दी

Wed, 30 Oct 2024 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
In Puranpur, the throne was removed after the killing of Ravana
अमरिया रामलीला मेले में लीला का मंचन करते कलाकार।संवाद
पूरनपुर। रामलीला मेला में रावण वध की लीला का मंचन किया गया। मेला में रावण का पुतला भी जलाया गया। शाम को नगर में राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। इसके साथ ही नगर में चल रहे रामलीला मेला का समापन हो गया। चार नवंबर से रामलीला मेला में रासलीला का मंचन होगा।
विज्ञापन

बुधवार को रामलीला मेला मंचन में दिखाया गया कि कुंभकर्ण, मेघनाद का वध होने पर अहिरावण और रावण युद्ध के लिए पहुंचते हैं। राम, रावण के ऊपर कई बाण छोड़ते हैं। उसके कई बार शीश कटकर फिर जुड़ जाते थे। बाद में रावण के भाई विभीषण के इशारे पर राम रावण की नाभि पर बाण मारकर उसका अंत कर देते हैं।
विज्ञापन

रावण वध की लीला के बाद रामलीला मेला मैदान पर रावण का पुतला जलाया गया। पुतला जलते ही उसकी अस्थियां पाने वालों में होड़ मची। रामलीला मेला में रावण वध की लीला के मंचन को लेकर बुधवार को खरीददारों की खासी भीड़ रही। शाम को नगर में राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित ने बताया कि रावण वध की लीला के मंचन के साथ रामलीला मेला का समापन हो गया। अब चार नवंबर से रामलीला मेला में रासलीला का मंचन होगा।


राम के हाथों मारा गया रावण

अमरिया। कस्बे में चल रहे रामलीला मेले में बुधवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने अत्याचारी रावण का वध कर दिया। राम के अग्निबाण छोड़ते ही रावण का पुतला जल उठा।


लीला मंचन में दिखाया गया कि मेघनाद और कुंभकर्ण जैसे योद्धाओं का राम के हाथों वध कर दिए जाने के बाद रावण स्वयं ही राम से युद्ध करने रणभूमि में आ जाता है। राम और रावण के बीच जमकर युद्ध होता है, फिर भी जब रावण नहीं मरता तब विभीषण वहां पहुंचकर राम को रावण की नाभि में अमृत होने की जानकारी देते हैं। नाभि में अग्निबाण लगते ही रावण जमीन पर गिर जाता है। पुतला दहन के दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed