{"_id":"57b07f394f1c1b4d446eaf9d","slug":"in-patriotic-colors-showing-the-town-wet","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखा शहर
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानों पर तिरंगे कैप, झंडे, हैंडबैंड के खरीदार उमड़े
सुबह से लेकर शाम तक आज मनाया जाएगा आजादी का जश्र
जश्न-ए-आजादी की पूर्व संध्या पर लोगों ने आने वाले स्वतंत्रता दिवस तैयारियां पूरी कर ली। एक दिन पूर्व ही शहर काबाजार देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखा। युवाओं समेत स्कूली बच्चों ने आजादी का जश्न धूमधाम से मनाने को इससे जुड़ी सामग्री की जमकर खरीदारी। वहीं, सरकारी भवनों, चौराहों, पार्कों व शहीदों के स्मृति स्थलों पर विशेष सफाई और प्रकाश व्यवस्था की गई।
स्वतंत्रता दिवस यूं तो सोमवार को मनाया जाएगा, लेकिन इसकी तैयारियां रविवार से ही शुरू हो गईं। खासतौर पर बाजार में इसको लेकर खासी रौनक रहीं। अधिकांश दुकानें तिरंगे की थीम पर सजाई गई। इन दुकानों पर विभिन्न कंपनियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस को लेकर उतारे गए उत्पादों की खासी डिमांड रही। देर शाम तक बाजार में स्कूली बच्चों समेत युवाओं ने तिरंगे झंडे, हैंडबैंड, रिबन, टीशर्ट आदि की जमकर खरीदारी की। इधर कलेक्ट्रेट, विकास भवन समेत अन्य सरकारी भवनों, छतरी चौराहा, नौगवां चौराहा समेत अन्य प्रमुख चौराहों, शहीद स्मारकों आदि पर रंग बिरंगी रोशनी का इंतजाम किया गया। इन स्थानों पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा विशेष सफाई कराई गई।
इधर डीएम मासूम अली सरवर ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे से प्रभात फेरी निकाली जाएंगी। आठ बजे सभी सरकारी, अर्धसरकारी और गैरसरकारी भवनों पर ध्वजारोहण व राष्ट्रगान होगा। गांधी सभागार में सुबह नौ बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अभिनंदन किया जाएगा। सवा नौ बजे आफीसर्स कॉलोनी में पौधरोपण होगा। साढ़े नौ बजे शहीद दामोदर दास स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इसके बाद नकटादाना से गांधी स्टेडियम तक वंदेमातरम क्रास कंट्री रेस होगी। साढ़े दस बजे जिला अस्पताल में फल वितरण, 11.30 बजे वृद्धाश्रम में वस्त्र वितरण होगा। शाम चार बजे से वाटर वर्क्स से गांधी स्टेडियम तक रूट मार्च और झांकियां निकाली जाएंगी।