फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   in an hour of rain

एक घंटे की बारिश में शहर लबालब, नगर पालिका के दावों की खुली की पोल

Sat, 02 Jul 2022 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
in an hour of rain
स्टेशन रोड पर जलभराव। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। दिनभर मौसम सामान्य रहा, धूप खिली। शाम को झमाझम बारिश हुई। इससे गर्मी से तो राहत मिली लेकिन पूरे शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। एक घंटे की बारिश में शहर के अधिकतर इलाकों की गलियों में पानी भर गया। इससे नगर पालिका के नाला सफाई अभियान की भी पोल खुल गई। कई इलाकों के आलम यह रहा कि लोगों घरों में भी पानी घुस गया।
विज्ञापन

बारिश शुरू होने से पहले नगर पालिका ने नालों की सफाई में लापरवाही दिखाई। समय से नाले साफ नहीं कराए गए। बरसात का मौसम करीब आया तो नाला सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर दी गई। इसकी हकीकत शनिवार को खुली जब एक घंटे की बारिश शहर की तमाम कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। आवास विकास का एलआईसी रोड पर पानी भर गया। यहां नालियां पहले से ही चोक थीं।
विज्ञापन

इसके अलावा अशोक कॉलोनी, जिसमें नगर पालिका चेयरमैन विमला जायसवाल का निवास है वहां की गलियों में भी जलभराव हो गया। वहीं, एकता नगर, निरंजनकुंज, साहूकारा, सुनगढ़ी, बल्लभनगर आदि इलाकों में जलभराव हो गया। सबसे बुरा हाल स्टेशन रोड का दिखा। यहां रोड पर एक फुट से ऊपर पानी भर गया। नालियां चोक होने के कारण पानी का निकास नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे में दस एमएम से अधिक बारिश
एक घंटे में करीब दस एमएम से ज्यादा बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस ढाका के अनुसार रविवार को भी बारिश होने की संभावना है। पूरे सप्ताह ऐसा ही मौसम रह सकता है। बीच-बीच में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

शहर के सारे नालों की सफाई हो चुकी है। तेज बारिश के चलते कुछ समय के लिए पानी भर सकता है। नाले साफ हैं तो पानी जल्दी निकल जाएगा। जगह दिक्कतें आ रही हैं उसको दिखवा रहे हैं। अगर नालियां चोक होंगी तो उनको साफ करा दिया जाएगा। -सुरेंद्र प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका

स्टेशन रोड पर बारिश के चलते हुए जलभराव।

स्टेशन रोड पर बारिश के चलते हुए जलभराव।- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed