बिजली सुधार को तीन नये उपकेंद्र की सौगात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बिजली सुधार की दशा में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसके लिए कलीनगर और माधोटांडा व पीलीभीत स्टोर सेंटर में 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 22 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न उपकेंद्रों के लोकार्पण एवं शिलापट्ट अनावरण कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में जिले के इन तीनों नये उपकेंद्रों के शिलापट्ट का अनावरण करेंगे। शासन ने इसके लिए 727 लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत कर दिया है। छह माह के भीतर ही इन उपकेंद्रों के कार्य शुरू कर देने की उम्मीद जताई जा रही है।
कलीनगर व माधोटांडा क्षेत्र के साथ-साथ शहर की बिजली व्यवस्था भी आए दिन खराब रहती है। अतिभार के चलते कहीं ट्रांसफार्मर फुंक जाते हैं तो कहीं लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहते हैं। इसको लेकर वभागीय अधिकारियों को उपभोक्ताओं के आंदोलनों का भी सामना करना पड़ता है। इससे निजात के लिए विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष में उपरोक्त तीनों स्थानों पर उपकेंद्र निर्माण आदि का प्रस्ताव भेजा था। जिसे शासन ने मंजूरी देने के साथ इसका बजट भी एलाट कर दिया गया।
अधिशाषी अभियंता लोकेश बहादुर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ में 22 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न उपकेंद्रों के शिलान्यास व लोकार्पण आदि के शिलापट्ट का एक कार्यक्रम में अनावरण करेंगे। इसमें जिले के तीनों उपकेंद्रों के शिलापट्ट भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 727 लाख रुपये की लागत से इनका निर्माण होगा। इसके बन जाने के बाद क्षेत्र के लोगों को लो वोल्टेज, अतिभार की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी।