{"_id":"66550844cc01358a800d4c84","slug":"illegal-taxi-stands-could-not-be-removed-from-intersections-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-116973-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चौराहों से नहीं हट सके अवैध टैक्सी स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चौराहों से नहीं हट सके अवैध टैक्सी स्टैंड
विज्ञापन
पीलीभीत। मुख्य चौराहों पर अवैध रूप से संचालित हो रहे स्टैंडों को हटाने का आदेश आने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी इस और ध्यान नहीं दे रहे है। इससे चौराहों पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौराहों से अवैध रूप से संचालित हो रहे अवैध स्टैंडों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए थे। इसको लेकर शासनादेश भी जारी किया गया। शासनादेश आने के बाद कुछ दिन तक तो चौराहों पर संचालित हो रहे अवैध स्टैंड को हटवाने का प्रयास किया गया, लेकिन अब स्थिति दोबारा पुराने ढर्रे पर आ गई है।
आलम यह है कि शहर के नौगवां, असम, गौहनिया आदि चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में ही चालक बेतरतीब ढंग से वाहनों को खड़ा कर देते हैं और सवारियों को बैठाते है। बावजूद इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन
-
सायरन की आवाज दिलाती है ड्यूटी की याद
चौराहों पर मौजूद पुलिस कर्मी आराम फरमाते रहते है। जैसे ही किसी वाहन के सायरन की आवाज सुनाई देती है। वैसे ही उन्हें ड्यूटी की याद आती है और वे चौराहों पर यातायात संचालित करते हुए दिखाई देते हैं।
-
लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को भी कार्रवाई की गई। चौराहों पर मौजूद पुलिस कर्मी अगर लापरवाही बरत रहे हैं, तो जांच कराई जाएगी। जल्द ही अवैध स्टैंडों को भी हटा दिया जाएगा।
- विधिभूषण मौर्य, सीओ ट्रैफिक