फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Illegal stocks of paddy rice mill found in

राइस मिल में मिला धान का अवैध स्टाक

Mon, 05 Dec 2016 10:37 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत Updated Mon, 05 Dec 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने मंडी समिति और बिजली विभाग के कर्मचारियों की टीम के साथ दो राइस मिलों पर छापा मारा। एक राइस मिल में धान का अवैध स्टाक पाया गया। अटैच संस्था नेफेड की कर्मचारियों के हस्ताक्षरयुक्त रसीद बुक भी राइस मिल में मिलीं। घरेलू बिजली कनेक्शन पर कामर्शियल बिजली कनेक्शन चलता पाया गया। 
विज्ञापन

नगर की दयाल राइस मिल और सूर्या राइस मिल में छापा मारा गया। दयाल राइस मिल में निरीक्षण के दौरान स्टाक रजिस्टर न देने पर आलमारी से टीम को स्टाक रजिस्टर निकालना पड़ा। तेरह अक्तूबर से स्टाक रजिस्टर मेनटेन नहीं किया जाना पाया गया। उन्होंने बताया कि मिल में भारी मात्रा में धान का स्टाक मिला। जो स्टाक रजिस्टर में नहीं चढ़ा था। राइस मिल को नेफेड संस्था से अटैच किया गया था। नेफेड संस्था के धान क्रय केंद्र पर खरीद होकर राइस मिल को धान सप्लाई होना था। खरीद क्रय केंद्र पर न होकर राइस मिल में नेफेड के कर्मचारियों की हस्ताक्षर की हुई रसीद बुक से धान खरीद होना प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

भारी गड़बड़ी पर अभिलेख कब्जे में लेकर स्टॉक की जांच कराई गई है। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग की टीम को राइस मिल में घरेलू बिजली कनेक्शन पर राइस मिल चलती मिली। बिजली विभाग की टीम ने भार आदि की जांच की। निरीक्षण में दूसरी राइस मिल में खास खामी नहीं मिली है। धान के स्टाक की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed