फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Illegal stand made on railway land, responsible unknown

Pilibhit News: रेलवे की जमीन पर बना दिया अवैध स्टैंड, जिम्मेदार अनजान

Thu, 12 Dec 2024 06:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
Illegal stand made on railway land, responsible unknown
पीलीभीत में नौगवा चौराहे से ईदगाह रेलवे क्रासिंग जाने वाले मार्ग पर खड़े टेंपों। संवाद
पीलीभीत। अधिकारियों की अनदेखी के चलते रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड बना दिया गया है। इससे नौगवां चौराहे से ईदगाह की ओर जाने वाले मार्ग पर आए दिन जाम लगता है। विभाग की ओर से चेतावनी बोर्ड को लगाकर मुंह फेर लिया गया। इससे जाम की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

रेल हादसों के बाद पटरियों के आसपास रहने वाले लोगों को चिह्नित करने की कवायद चल रही है। साथ ही अवैध रूप से कब्जेदारों को हटाने के निर्देश है। इसके बाद भी रेलवे विभाग गंभीर नहीं है। जबकि हाल ही में जहानाबाद क्षेत्र मेें रेलवे की पटरी पर सरिया मिलने का मामला सामने आ चुका है।
विज्ञापन

शहर के ही नौगवां चौराहे से ईदगाह चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने रेलवे की जमीन पड़ी है। इस जमीन पर रेल विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी बोर्ड भी लगा रखा है कि यह जगह उनकी है। बावजूद डग्गामार वाहन चालकों ने वहां पर अवैध रूप से स्टैंड बना रखा है।आरपीएफ के एसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी कर अवैध अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेलवे की जमीन पर लगती है साप्ताहिक बाजार
रेलवे की जमीन होने के बाद भी इस जगह पर गुरुवार और रविवार को जानवरों का बाजार लगाया जाता है। यह काफी लंबे समय से लगाया जा रहा है। इसके बाद भी इसको लेकर जिम्मेदार संजीदा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed