फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Illegal mining of soil in forest area stopped

Pilibhit News: जंगल क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन रुकवाया

Wed, 28 Feb 2024 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining of soil in forest area stopped
शारदा डैम में खंडी ट्रैक्टर ट्राली । संवाद
कलीनगर। फीडर नहर पर मरम्मत की आड़ में जंगल के कोर जोन में शामिल शारदा डैम के भीतरी हिस्से से मिट्टी का अवैध रूप से खनन शुरू किया गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर ने खनन रुकवा दिया।
विज्ञापन

बराही रेंज के अंतर्गत कोर जोन के जंगल से सटा शारदा डैम का भाग है। नरकुल समेत अन्य झाड़ियां होने से बाघ समेत अन्य वन्यजीवों की हमेशा मौजूदगी बनी रहती है। इधर बाइफरकेशन से निकलने वाली फीडर नहर के कुछ हिस्से में पिचिंग का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन

कार्य के मानक में मिट्टी का बजट भी दिया गया। मंगलवार को कार्य शुरू हुआ तो ठेकेदार की ओर से शारदा डैम से ही ट्रैक्टर ट्राॅली लगाकर मिट्टी उठानी शुरू कर दी गई। जानकारी होने पर क्षेत्रीय डिप्टी रेंजर मोहम्मद आरिफ ने मौके पर पहुंचकर खनन करने से मना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार को विभागीय अफसरों के समक्ष जाकर अनुमति पत्र दिखाने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि कुछ देर बंद होने के बाद खनन फिर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed