फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ignou starts graduate coarse for transgenders

अब किन्नर बनेंगे ग्रेजुएट, इग्नू लाया सौगात

Tue, 08 Aug 2017 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Tue, 08 Aug 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
ignou starts graduate coarse for transgenders
इग्नू लोगो - फोटो : logo
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ट्रांसजेंडर (किन्नर) व जेल में बंद कैदियों के लिए शिक्षा की सौगात लेकर आया है। 18 वर्ष से अधिक आयु के आठवीं या पांचवीं पास किन्नरों को छह माह का बैचलर ऑफ प्रीपेटरी प्रोग्राम (बीपीपी) करने बाद बीए करने का मौका मिल सकेगा। वहीं जेल में बंद कैदियों व बुनकरों आदि को भी यह सुविधा दी जाएगी। खास बात यह है कि सभी सभी प्रोग्राम पूर्णतया निशुल्क होंगे। 
विज्ञापन

यह जानकारी रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के कोआर्डीनेटर डॉ. नरेंद्र कुमार बतरा ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि देश में किन्नरों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के तेजी से प्रयास चल रहे हैं। इसी क्रम में घर-घर इग्नू, हर घर इग्नू के तहत अब किन्नरों को भी ग्रेजुएट बनने का मौका दिया जाएगा। अध्ययन केंद्र के माध्यम से किन्नरों को छह माह का बीपीपी कोर्स कराया जाएगा। इसके बाद इन्हें बीए कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जेल में 18 वर्ष से अधिक आयु के बंद कैदियों को भी इसी तरह की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए जेल के अफसरों से वार्ता के बाद जल्द ही जिला कारागार में एक स्टडी सेंटर खोला जाएगा। खास बात यह है कि किन्नरों व कैदियों के लिए प्रासपेक्टस से लेकर सबकुछ निशुल्क रहेगा। डॉ. बतरा ने बताया कि जिले में बुनकरों व बांसुरी उद्योग से जुड़े लोगों में शिक्षा का अभाव देखा जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में बुनकरों व बांसुरी उद्योग से जुड़े लोग जो ग्रेजुएट करना चाहते हैं उन्हें भी बीपीपी कोर्स कराने के बाद बीए करने को मौका दिया जाएगा। बुनकरों व बांसुरी उद्योग से जुड़े लोगों के लिए भी निशुल्क सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को इग्नू के मास्टर डिग्री पाठ्यक्रमों को छोड़कर बैचलर डिग्री से जुड़े समस्त पाठ्यक्रम निशुल्क कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अध्ययन केंद्र में जल्द ही मास कम्युनिकेशन, एमएसडब्ल्यू समेत 11 न पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए उनके मोबाइल नंबर 9927258333 पर संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed