{"_id":"671eb37340b7b2b2a6083494","slug":"ig-said-show-seriousness-in-solving-crimes-against-women-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-124723-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आईजी ने कहा-महिला अपराधों के निस्तारण में गंभीरता दिखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आईजी ने कहा-महिला अपराधों के निस्तारण में गंभीरता दिखाएं
विज्ञापन
अमरिया थाने में अभिलेखों की जांच करते आईजी डॉ.राकेश सिंह।स्रोत:पुलिस
पीलीभीत/अमरिया। आईजी डॉ. राकेश सिंह ने रविवार को अमरिया थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय, हवालात, मालखाना, बैरक समेत अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति को परखकर जरूरी निर्देश दिए। आईजी ने महिला अपराधों के निस्तारण में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आईजी ने महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की। रजिस्टर पर पीड़िता का नाम, पता, मोबाइल नंबर के अलावा समस्या का उल्लेख और उसका समय से निस्तारण कर स्पष्ट उल्लेख करने के निर्देश दिए।
महिलाओं संबंधित लंबित अपराधों की स्थिति को परखकर शीघ्र ही निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा- सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए स्थापित महिला हेल्पडेस्क के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ ही महिला बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया जाए।
विज्ञापन
थाने आने वाले फरियादियों की समस्या को गंभीरता से लेकर गुणवत्तापूर्वक शीघ्र ही निस्तारण किया जाए। इसके अलावा जनसुनवाई पोर्टल पर लंबित प्रार्थना पत्रों का समय अवधि में निस्तारण के भी निर्देश दिए। इसके बाद आईजी ने अपराध रजिस्टर का अवलोकन कर लंबित विवेचनाओं के शीघ्र गुण दोष के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।
आगामी त्योहारों धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा आदि को सकुशल संपन्न कराने के मद्देनजर थाने पर दंगा निरोधक उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य बाजार के अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की सतर्कता बढ़ाने पर भी जोर दिया। पटाखा बाजारों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ किसी भी प्रकार से अवैध पटाखा भंडारण न होने की हिदायत दी।