फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   "If there was no salary arrears will Movement"

‘बकाया वेतन न मिला तो होगा आंदोलन’

Sun, 17 Jul 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sun, 17 Jul 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
"If there was no salary arrears will Movement"
वेतन - फोटो : अमर उजाला
एएनएम की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा
विज्ञापन

मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की बैठक में एएनएम का दो माह का बकाया वेतन न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
शहर के युवक संघ पुस्तकालय में रविवार को हुई बैठक में कहा गया कि जिले में तैनात एएनएम का लगातार शोषण किया जा रहा है। संविदा पर तैनात बीपीएम से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक एएनएम के कार्यों का निरीक्षण कर रौब दिखाते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष शैलकुमारी मिश्रा ने कहा कि एएनएम के कार्यों का सुपरविजन महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के मैनुअल के अनुसार किया जाना चाहिए। दस, 16 और 26 वर्ष की सेवा पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय एसीपी का लाभ दिया जाए। अंटाइड फंड व अंटाइड ग्रांट टू विलेज हेल्थ समिति के खातों को भी एकल किया जाए ताकि कर्मचारियों को वेतन रुकने की समस्या से दो चार न होना पड़े। बैठक में दो माह का वेतन न मिलने पर रोष व्यक्त किया गया। संघ की जिलामंत्री आशा देवी ने कहा कि यदि जल्द बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो डीएम से मिलने के बाद आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हशमुद्दीन खां, इश्तखार वली खां, मोहम्मद आरिफ, जावेद खां, नीरज सक्सेना, ममता श्रीवास्तव, रेखा सक्सेना, अनिल अग्रवाल, रानी गुप्ता, तारा राना, सुमन, लज्जावती, पार्वती, लक्ष्मी, कृष्णा मिश्रा आदि मौजूद रहीं। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed