फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If the accident had happened 10 minutes earlier, many people would have lost their lives.

Pilibhit News: 10 मिनट पहले होता हादसा तो चली जाती कई लोगों की जान

Mon, 22 Apr 2024 03:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
If the accident had happened 10 minutes earlier, many people would have lost their lives.
बीसलपुर कें गांव भसुंडा में हादसे में घायल छेदा लाल । संवाद
बीसलपुर। गनीमत रही कि गांव भंसूड़ा में हादसा 10 मिनट पहले नहीं हुआ। अगर ऐसा होता तो कई लोगों की जान चली जाती। हादसे से 10 मिनट पहले कन्या पक्ष के 100 लोगों ने एक साथ पंडाल में बैठकर भोजन किया था।
विज्ञापन

हादसे में घायल हुए लोगों ने बताया कि दस मिनट पहले उसी पंडाल में कन्या पक्ष के लगभग 100 लोगों ने एक साथ भोजन किया था। वे लोग खाना खाने के बाद उठ गए। दूसरी बार में कन्या पक्ष के 12 लोग भोजन करने बैठे थे। खाना खा पाते इससे पहले ही दीवार ढह गई। सभी लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार मची तो ग्रामीणों ने आननफानन में सभी को मलबे से बाहर निकाला।
विज्ञापन

-
नहीं बना खाना, सादे समारोह में हुई शादी
रविवार को हादसे के बाद मृतकों के घर कोहराम मचा रहा। भोजन नहीं बना। कन्या पक्ष के लोग काफी देर तक इस असमंजस में रहे कि विवाह किया जाए या नहीं। बाद में लिए गए निर्णय के अनुसार बेहद सादगी के साथ वैवाहिक कार्यक्रम पूरा किया गया। रात में ही विदाई कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
डीजे की धमक से ढही दीवार

पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ है कि घटनास्थल के पास काफी तेज आवाज में बज रहे डीजे की धमक से दीवार ढही। दीवार पहले से ही काफी जर्जर थी, डीजे की धमक बर्दाश्त नहीं कर सकी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि जांच में इसके अलावा दीवार ढहने का कोई और कारण फिलहाल प्रकाश में नही आया है।

-
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में शोक

हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सगे-संबंधी और पास-पड़ोसियों ने रोते बिलखते परिजनों को ढाढ़स बंधाया। गांव भसूंड़ा में इस हादसे से शोक है। इस हादसे के कारण रविवार को ग्रामीण खेतों मेंं काम करने भी नहीं गए। गांव की दुकानें बंद रहीं।

-
फोटो : 33
विधायक ने दिया मुआवजा दिलाने का आश्वासन
भाजपा विधायक विवेक वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा, एसडीएम महीपाल सिंह, सीओ विशाल चौधरी और कोतवाल अशोक पाल ने रविवार को मौका मुआयना किया। विधायक ने मृतकों व घायलों के परिजनों और अन्य ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। विधायक ने मृतकों के परिजनों को प्रशासनिक स्तर से अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने बताया कि मृतकों के परिजनों को किसान बीमा दुर्घटना योजना का लाभ दिलाया जाएगा। हलका लेखपाल सीमा देवी ने रिपोर्ट तहसीलदार करम सिंह को सौंप दी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed