फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If dowry demand was not met then the relationship was broken.

Pilibhit News: दहेज की मांग नहीं हुई पूरी तो तोड़ दिया रिश्ता

Sat, 04 May 2024 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
If dowry demand was not met then the relationship was broken.
पीलीभीत। शादी तय होने के बाद ससुराल वालों ने अचानक दहेज की मांग शुरू कर दी। युवती के परिजनों ने असमर्थता जताई तो शादी से इन्कार कर दिया। बरखेड़ा पुलिस ने सीओ के आदेश पर अमरोहा निवासी पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी पार्वती देवी ने थाने में सीओ के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी शादी जनपद अमरोहा के गांव देवीपुर अल्यापुर निवासी राजकुमार पुत्र रघुवंश सिंह के तय हुई थी।
विज्ञापन

पीड़िता के भाई नेमचंद ने 21 अक्तूबर 2020 को हिन्दू रीति- रिवाज के अनुसार रिश्तेदारों के साथ लग्न की रस्म संपन्न कराई। लग्न की रस्म में 40 हजार कीमत की एक सोने की अंगूठी व 1.25 लाख रुपये नकद दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरात की तिथि 15 मई 2021 तय हुई। इसी दौरान 14 फरवरी 2021 को राजकुमार, वीरपाल, दीपक, कलावती, जय सिंह उसके गांव आए और दहेज में पांच सोने के जेवर, 35 जोड़ी कपड़े और एक बुलेट समेत अन्य दहेज की मांग की। परिवार वालों ने असमर्थता जताई तो सभी लोगों ने शादी करने से इन्कार कर दिया। बाद में धमकी देकर चले गए।

आरोप है कि लग्न की रस्म में दी गई अंगूठी और नकदी भी वापस नहीं की। पुलिस ने सीओ के आदेश पर राजकुमार, वीरपाल, दीपक, कलावती, जय सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अरविंद चौहान ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed