{"_id":"576d70e14f1c1bd632b48be8","slug":"i-switched-off-the-electricity-transformer-fault","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में फाल्ट से गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर में फाल्ट से गुल रही बिजली
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार रात फिर लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। फाल्ट होने से आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा पर लगे ट्रांसफार्मर से सप्लाई बाधित हो गई। इससे आसपास के कई इलाकों में बिजली गुल रही। सुबह विभागीय अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराके सप्लाई चालू कराई।
दिन भर उमस भरी गर्मी के बाद लोगों को रात में बिजली उपकरणों का की सहारा था, लेकिन बिजली गुल होने से वे रात भर नहीं सो सके। आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा पर लगे ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने बेनी चौधरी, डालचंद, खकरा, मोहम्मद फारूख समेत कई इलाकों में बिजली संकट गहरा गया। पहले लोगों ने कटौती समझकर इंतजार किया लेकिन जब काफी देर बाद भी बिजली नहीं आई तो लोगों में विभाग के प्रति गुस्सा पनपने लगा। लोगों ने बिजली न आने की वजह जानने के लिए अधिकारियों को फोन भी किए लेकिन अधिकारियों ने फोन रिसीव ही नहीं किए। इससे लोग पूरी रात परेशान रहे। शुक्रवार सुबह लोगों ने अफसरों से बिजली न आने की शिकायत की। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने सुध ली। टीम को मौके पर भेजकर ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराई गई। तब कहीं सप्लाई चालू हुई। एसडीओ दीपक नेगी ने बताया कि फाल्ट के चलते आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा पर लगे ट्रांसफार्मर से सप्लाई बाधित रही थी। सुबह सप्लाई सुचारू कराई गई।
जहानाबाद में भी अघोषित कटौती जारी
जहानाबाद। कस्बे की बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन लोग बिजली संकट को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सुधार नहीं हो पा रहा है। गुरुवार को दिन भर बिजली आती जाती रही। रात में अघोषित कटौती हुई। इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। रमजान में भी बिजली व्यवस्था दुरुस्त न होने से रोजेदारों में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन
लड़खड़ाई विद्युत व्यवस्था
पर भड़के लोग, प्रदर्शन
अमरिया। कस्बे में लडख़ड़ाई चल रही विद्युत व्यवस्था के विरोध में उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
कस्बे में पिछले कई दिनों से बिजली सप्लाई बेपटरी होती जा रही है। भीषण गर्मी के दौरान लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग होने से कस्बेवासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। उधर, कस्बे के तमाम उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और विभागीय अफसरों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को कहना था कि उपकेंद्र पर जेई के न रहने से समस्या और भी बढ़ी चल रही है। महकमा पूरी तरह से मनमानी पर उतरा हुआ है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपभोक्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बिजली व्यवस्था दुुरुस्त कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में हामिद खां, इल्यास खां, मोहम्मद जमा, मोहम्मद अजीम, नवी खां, शरीफुल्ला, सलीम शाह, महेश गुप्ता, मोहम्मद यूसुफ, निरंजनपाल, हरीश कुमार, राजू, धर्म चतुर्वेदी, राजीव कुमार, राजन अरोरा आदि शामिल रहे।