{"_id":"580a5c984f1c1b9f1b7058e9","slug":"i-dominated-the-first-day-of-sports-competition-greenhouse","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन ग्रीन हाउस का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन ग्रीन हाउस का रहा दबदबा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
ग्रीन हाउस का रहा दबदबा
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट जोसेफ स्कूल में दो दिवसीय इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। जिसमें पहले दिन पंद्रह सौ मीटर दौड़, लंबी कूद आदि खेल हुए। प्रतियोगिताओं का फाइनल मुकाबला शनिवार को होगा।
खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रबंधक फादर सेल्वाडोर डिसूजा ने मीट ओपन की घोषण कर किया। पहले दिन अपने हाउस को प्रतियोगिताओं में पहले नंबर पर पहुंचाने की खिलाडिय़ों ने काफी जोर आजमाइश रही। पहले दिन ग्र्रीन हाउस की टीम अन्य हाउसों की टीमों पर भारी रही। पंद्रह सौ मीटर की दौड़ में ब्लू हाउस के करनदीप सिंह ने पहला स्थान पाया। लंबी कूद सीनियर गल्र्स में शगुन रंधावा, सब जूनियर वर्ग में ब्लू हाउस के आर्यनपाल, बालिका वर्ग में ब्लू हाउस की पवनीत कौर पहले स्थान पर रही। जूनियर वर्ग की बालक वर्ग की प्रतियोगिता में यलो हाउस के सागर रंधावा, बालिका में ग्रीन हाउस की मयंक जोत ने पहला स्थान पाया। सीनियर बालक वर्ग की डिस्कस थ्रो रेड हाउस के अमृतपाल सिंह ने बाजी मारी। प्रबंधक फादर सेल्वाडोर डिसूजा ने टीम भावना पर जोर देते हुए खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। कैलाश गुरुरानी ने रिकार्ड लेखन, आनंद प्रकाश, अंशू गुप्ता, अरुण पटेल ने टै्र्रक जज की जिम्मेदारी निभाई। रनिंग कमेंट्री रियाज खान और रोशन ने की। खेल प्रशिक्षक एलएम नेगी, शाह मोहम्मद ने खेल नियमों की जानकारी दी। प्रधानाचार्या सिस्टर दीप्ति और प्रबंधक ने पहले दिन स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।