{"_id":"6616eccca44fb8501b01dd4a","slug":"hyderabad-team-started-setting-names-of-candidates-in-evms-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-114610-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हैदराबाद की टीम ने ईवीएम में सेट करने शुरू किए प्रत्याशियों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हैदराबाद की टीम ने ईवीएम में सेट करने शुरू किए प्रत्याशियों के नाम
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम जाकर किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) को मंडी में बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। बुधवार को हैदराबाद से आई टीम ने स्ट्रांग रूम पहुंचकर अपना काम शुरू कर दिया। विधानसभा वार भेजी गई मशीनों की जांच के बाद उसमें प्रत्याशियों के नामों को फीड किया गया। यह प्रक्रिया तीन से चार दिनों में पूरी होने की बात की जा रही है।
जिले में 19 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में ईवीएम को वेयर हाउस से मंडी समिति के स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया था। अब चुनाव को लेकर मशीनों में प्रत्याशियों के नामों को फीड किया जाना है। इसके लिए बुधवार को हैदराबाद से छह सदस्यीय टीम मंडी समिति पहुंची। यहां पर जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु पूनिया की मौजूदगी में ईवीएम की सेटिंग शुरू कराई गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि टीम ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को देखा। तीन से चार दिन में सभी मशीनों में प्रत्याशियों के नामों को फीड कर दिया जाएगा।