{"_id":"64de65cbcbfd9635f30508f9","slug":"husband-died-after-being-run-over-by-a-horse-carrying-a-buggy-wife-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-2822-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बुग्गी लेकर भागे घोड़े की चपेट में आकर पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बुग्गी लेकर भागे घोड़े की चपेट में आकर पति की मौत, पत्नी घायल
Thu, 17 Aug 2023 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा क्षेत्र में लगी भीड़ ।
पीलीभीत। बिना चालक के सड़क पर बुग्गी लेकर दौड़ रहे घोड़े की चपेट में आने से बाइक सवार श्रीकृष्ण की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सुशीला देवी घायल हो गईं। बुग्गी में रेत के कट्टे लदे थे। बुग्गी किसकी है, यह पता नहीं चल सका है।
थाना गजरौला के गांव मूड़ा सेमनगर उर्फ पंडरी निवासी 50 वर्षीय श्रीकृष्ण बृहस्पतिवार दोपहर पत्नी सुशीला देवी के साथ बाइक से थानाक्षेत्र के ही पतरासा कुंवरपुर गांव स्थित बेटी पुष्पा देवी की ससुराल जा रहे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक बरखेड़ा-बीसलपुर मुख्य मार्ग पर कब्रिस्तान के समीप पहुंची तभी सामने से बिना चालक के तेज रफ्तार आ रही घोड़ा-बुग्गी ने टक्कर मार दी। बुग्गी पर रेत के कट्टे लदे थे।
बगैर चालक के घोड़े को बुग्गी लेकर दौड़ते देखकर श्रीकृष्ण ने बाइक को सड़क किनारे रोक लिया था, इसके बावजूद घोड़े ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगने से श्रीकृष्ण और सुशीला गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने श्रीकृष्ण को मृत घोषित कर दिया। पुलिस बुग्गी मालिक का पता लगा रही है।