{"_id":"69d7861ae0fc3095250a159f","slug":"husband-cuts-off-wife-nose-with-sharp-weapon-after-being-stopped-from-drinking-alcohol-in-pilibhit-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शराब पीने से रोका तो पति ने की खौफनाक वारदात, धारदार हथियार से काटी पत्नी की नाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शराब पीने से रोका तो पति ने की खौफनाक वारदात, धारदार हथियार से काटी पत्नी की नाक
Thu, 09 Apr 2026 04:28 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 09 Apr 2026 04:28 PM IST
सार
पीलीभीत के दियोरिया थाना क्षेत्र में शक और शराब के चलते एक युवक ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की नाक काट दी, जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में शराब पीने से मना करने पर गांव महेशापुर निवासी अमन ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी पूजा (30 वर्ष) की नाक काट दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गया। वहीं घायल पूजा को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गांव महेशापुर निवासी अमन की शराब पीने की आदत से उसकी पत्नी पूजा और अन्य परिजन परेशान रहते हैं। अमन अपनी पत्नी पर शक भी करता रहता है। बुधवार देर शाम शराब पीने को लेकर ही पति पत्नी में विवाद हुआ। पत्नी पूजा ने शराब पीने से मना किया तो पति अमन इतना भड़क गया कि धारदार हथियार से पत्नी की नाक ही काट ली और मौके से भाग गया।
विज्ञापन
परिजन घायल पूजा को लेकर आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल पूजा ने बताया कि पति शराब पीकर आए दिन उससे मारपीट करता है। बुधवार शाम को उसने हदें पार कर दी और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन