{"_id":"c72c0a771a7c67fc87eb75776bce8592","slug":"hundred-workers-found-honorarium-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ कार्यकर्ताओं को नहीं मिला मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ कार्यकर्ताओं को नहीं मिला मानदेय
Bisalpur
Updated Sun, 30 Aug 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ पर्यवेक्षकों के बैंक खाते न होने के कारण पिछले पल्स पोलियो अभियान में काम करने वाले करीब 100 कार्यकर्ताओं का अभी तक मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनमें रोष है।
विज्ञापन
माह जुलाई में चले पल्स पोलियो अभियान में करीब 25 पर्यवेक्षकों के निर्देशन में लगभग 250 कार्यकर्ताओं ने कार्य किया था। इन 25 पर्यवेक्षकों में से मात्र 15 पर्यवेक्षकों के ही बैंक में खाते हैं। दस पर्यवेक्षकों के बैंक खाते नहीं हैं। नवीनतम शासनादेश के तहत कार्यकर्ताओं का मानदेय पर्यवेक्षकों के बैंक खातों में भेजा जाएगा। पंद्रह पर्यवेक्षकों के बैंक खातों में तो उनका और उनके अधीनस्थ काम करने वाले कार्यकर्ताओं का मानदेय भेज दिया गया है। दस पर्यवेक्षकों के बैंक खाते न होने के कारण उनका और उनके अधीनस्थ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का मानदेय अभी तक नहीं भेजा गया है। इस प्रकार 10 पर्यवेक्षक और करीब 100 कार्यकर्ताओं का मानदेय अभी तक उन्हें नहीं मिला है। इससे उन्हें आर्थिक दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
इस बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ठाकुर दास ने बताया कि वंचित सभी पर्यवेक्षकों को तत्काल बैंक खाता खुलवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। बैंक खाता खुलते ही खातों में मानदेय भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन