{"_id":"5777fc434f1c1bd24979b4df","slug":"house-tax-tenfold-opposition-to-traders-took-in-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकर दस गुना करने के विरोध में व्यापारियों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहकर दस गुना करने के विरोध में व्यापारियों ने निकाला जुलूस
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहकर 10 गुना किए जाने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। इसे वापस करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ जुलूस निकालकर ईओ का घेराव किया।
पालिका प्रशासन द्वारा गृहकर को 10 गुना किए जाने के विरोध में शनिवार को व्यापारी छोटे चौराहे पर जमा हुए। यहां से पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर में जुलूस निकाला। विभिन्न मार्गों से होते हुए जुलूस पालिका कार्यालय पहुंचा। यहां नारेबाजी करने के बाद ईओ सुरेंद्र प्रताप का घेराव किया। व्यापारियों ने ईओ ज्ञापन देकर दस गुने गृहकर को एक सप्ताह में कम करने की मांग की। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगे। जुलूस निकालने वालों में वीरेंद्र अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, राजेश गुप्ता, पंकज कुमार, अनंत सक्सेना, धीरज गुप्ता, कन्हैया भारद्वाज, गोपाल बाबू, रवि सक्सेना, राजेश कुमार, मोहित अग्रवाल, सौरभ सोनी, लाल बिहारी गुप्ता, पारस गुप्ता सहित कई व्यापारी थे।
विधायक व्यापारियों के
साथ छह को देंगे धरना
बीसलपुर। व्यापारियों को 10 गुना गृहकर जमा करने का नोटिस भेजने के विरोध में छह जुलाई को भाजपा विधायक रामसरन वर्मा पालिका कार्यालय में व्यापारियों के साथ सुबह 10 बजे से धरना देंगे।