{"_id":"6a2b0327e13c6dfea704b6d6","slug":"hospitals-plastic-bio-waste-seen-being-sold-as-scrap-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-161622-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कबाड़े में बिकता दिखा अस्पताल का बायोवेस्ट प्लास्टिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कबाड़े में बिकता दिखा अस्पताल का बायोवेस्ट प्लास्टिक
विज्ञापन
जामा मस्जिद मार्ग स्थित एक हॉस्पिटल से प्लास्टिक बायोबेस्ट ले जाता कबाड़े वाला। संवाद
पीलीभीत। शहर के निजी अस्पतालों के बायोवेस्ट के निस्तारण की निगरानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही जारी है। शहर के कई निजी अस्पतालों के द्वारा बायोवेस्ट मेडिकल को इधर-उधर कूड़े में फेंका जा रहा है, बल्कि आर्थिक लाभ के लिए प्लास्टिक कबाड़े में भी बेचा जा रहा है।
बुधवार को शहर के जामा मस्जिद के करीब संचालित एक निजी अस्पताल से उपयोग हो चुके ग्लूकोज की बोतलों के ढेर खरीदता हुआ कबाड़ी दिखाई दिया। यही नहीं खुले में वह प्लास्टिक बायोवेस्ट को दोपहर लगभग दो बजे कंधे पर लादकर अस्पताल के बाहर खड़े अपने ढेले पर डालकर ले गया। इससे आसपास से गुजरने वाले लोग भी हैरत में रह गए। उसका अब सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहा है। इस तरह से अन्य मामले में भी सामने आए हैं।
बायोवेस्ट को लेकर निस्तारण में गंभीर लापरवाही बरत रहे निजी अस्पताल के पास कूड़े के ढेर को लेकर हालही में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 3-4 निजी अस्पतालों व पैथोलॉजी लैब को नोटिस भी जारी हुए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक कमेटी भी गठित की गई, लेकिन निगरानी में लापरवाही के चलते दोबारा निजी अस्पतालों की मनमानी जा रही है।
विज्ञापन
वायरल फोटो को लेकर सीएमओ डॉ. भुवनचंद्र पंत का कहना है कि गठित कमेटी से जानकारी ली जाएगी। निजी अस्पतालों की मनमर्जी पर कार्रवाई होगी। संवाद