{"_id":"5f777f378ebc3e5be028bd36","slug":"hospital-land-issue-pilibhit-news-bly4219552113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर में अस्पताल निर्माण का लेकर बवाल, भीड़ ने आरईएस टीम को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसलपुर में अस्पताल निर्माण का लेकर बवाल, भीड़ ने आरईएस टीम को दौड़ाया
विज्ञापन
बीसलपुर के मोहल्ला दुबे का भूखंड।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। विधायक रामसरन वर्मा ने जिस जमीन पर तीन अस्पतालों का निर्माण कराने की घोषणा दो साल पहले की थी। उस जमीन पर चहारदीवारी के लिए नींव खोदने पर विवाद हो गया। कुछ लोगों ने जमीन को अपना बताते हुए न सिर्फ अस्पताल बनाने का विरोध किया, बल्कि वह आरईएस के जेई से भी भिड़ गए। भीड़ ने निर्माण करने वाले कर्मचारियों को खदेड़ दिया। जेसीबी चालक जमीन समतल करने के बाद काम छोड़कर चला गया।
मोहल्ला दुबे में करीब तीन एकड़ जमीन लंबे समय से खाली पड़ी है। स्थानीय विधायक रामसरन वर्मा ने दो साल पहले इस जमीन पर राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल, राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाने की घोषणा की थी। उसका प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया था। जिला प्रशासन ने प्रस्ताव पास भी कर दिया। 18 लाख रुपये की लागत से जमीन की चहारदीवारी बनवाने की जिम्मेदारी आरईएस को दी गई। शुक्रवार को आरईएस के जेई टीम लेकर मौके पर पहुंचे और चहारदीवारी बनवाने के लिए नींव की खुदाई शुरू करा दी। काम शुरू ही हो पाया था कि मोहल्ले के कुछ लोग जमा हो गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। वहां जमा भीड़ का कहना था कि वह उनकी निजी जमीन है। उस पर वह अस्पताल नहीं बनने देंगे। जेई अनापत्ति प्रमाण पत्र होने का भी दावा करते रहे, मगर भीड़ ने हंगामा करते हुए आरईएस टीम को खदेड़ दिया। अस्पताल की नींव भी नहीं खोदने दी। किसी तरह सभी ने वहां भागकर खुद को बचाया। जेसीबी चालक को लोगों ने तब छोड़ा, जब उसने खोदी गई जमीन को समतल कर दिया। आईएस के जेई राजीव वर्मा ने विधायक वर्मा को पूरे प्रकरण की जानकारी दी। अभी उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
जिस भूखंड पर आरईएस के अवर अभियंता नींव खुदवाने आए, वह भूखंड मेरी पारिवारिक संपत्ति है। भूखंड में कई साझेदार हैं। यहां अस्पताल बनवाने का औचित्य नहीं है। - कौशल कुमार, मोहल्ला दुबे।
विज्ञापन
यह भूखंड हमारी निजी संपत्ति है। निजी संपत्ति वाले भूखंड पर सरकारी भवन बनाए जाने का क्या मतलब है। विधायक को पहले जमीन के बारे में पता कर लेना चाहिए था। - गंगाधर दुबे, मोहल्ला दुबे।
जिस भूखंड की चहारदीवारी बनाने के लिए आरईएस के जेई जेसीबी लेकर गए थे। उसका अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) कैसे मिला। इस बारे में पत्रावली देखकर बताएंगे। - वंदना शर्मा, ईओ नगर पालिका
विधायक के प्रस्ताव पर तीन सरकारी अस्पतालों के भवन बनाने का प्रस्ताव पास है। भूखंड की चहारदीवारी बनवाने का काम हमें मिला है। लोगों के विरोध पर हमने काम रुकवा दिया। मेेरे पास नगर पालिका की एनओसी है। - राजीव वर्मा अवर अभियंता, आरईएस

बीसलपुर के मोहल्ला दुबे के भूखंड की खोदी गई नींव को समतल करती जेसीबी।- फोटो : PILIBHIT