फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   hospital

स्वाइन फ्लू की आशंका पर सेहत महकमा गंभीर

Wed, 11 Feb 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 11 Feb 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
hospital
देश भर में स्वाइन फ्लू की दस्तक से अब तक कई मौतें हो चुकी हैं। इंडो नेपाल बार्डर नजदीक होने के कारण यह  इलाका भी संवेदनशील माना जाता रहा है। पश्चिमी यूपी के शहरों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अलर्ट जारी कर सभी चिकित्साधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


नाम का है आइसोलेशन वार्ड
स्वाइन फ्लू की आशंका पर जिला अस्पताल में पांच बेड का आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है, लेकिन यहां के इंतजाम नाकाफी ही दिखते हैं। सीलन से भरे इस वार्ड की कई खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं, वहीं मच्छरों की भी तादाद अधिक है।  
विज्ञापन


पीजीआई भेजा जाता है सैंपल
जिले में यदि किसी मरीज में स्वाइन फ्लू की आशंका होती है तो उसे भर्ती करने के बाद उसके थ्रोट स्वाब (थूक) का सैम्पल लेकर पीजीआई में जांच के लिए भेज जाता है। जांच के बाद ही मरीज का इलाज होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतकर्ता बरतने के दिए गए निर्देश

जिले में स्वाइन फ्लू का कोई भी मामला प्रकाश में नहीं आया है। सभी चिकित्साधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल में इसको लेकर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
डॉ. ओम चौहान, प्रभारी सीएमओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed