{"_id":"c15018a1912500d031ad4c0a5a27ab2a","slug":"honor-life-start-function-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू
पीलीभीत
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
श्री जानकी रतन मंदिर में चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हो गया है। इस मौके पर बरेली से आई साध्वी रतिदासी ने प्रवचन भी किए।
गुरुवार पहले दिन मंदिर में गृह स्थापन, मंडप पूजन और देव प्रतिमाओं का जलाधिवास, अन्नधिवास कार्यक्रम हुए। सारे कार्यक्रम मंदिर के महंत लखनलाल मिश्रा ने विधिविधान से कराए। इसके बाद बरेली से आई साध्वी रतिदासी ने श्रद्धालुओं को प्रवचन किया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अच्छे रास्ते पर चलना चाहिए, एक दूसरे की यथा संभव मदद करनी चाहिए । साध्वी ने कहा कि जिस प्रकार इंसान अपनी दिनचर्या के अन्य कार्य करता है, उसी प्रकार उसे ईश्वर की आराधना करनी चाहिए। आरती और प्रसाद वितरण के साथ आज के कार्यक्रमों का समापन हो गया।