फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Homeowner caught young man stealing, accused ran away after beating him

Pilibhit News: गृहस्वामी ने युवक को चोरी करते पकड़ा, पिटाई कर भागा आरोपी

Fri, 03 May 2024 04:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Homeowner caught young man stealing, accused ran away after beating him
बरखेड़ा। गृहस्वामी ने घर में चोरी करते युवक को पकड़ लिया। इस पर आरोपी उनकी पिटाई कर भाग गया। पीड़ित आरोपी के घर के शिकायत करने गया तो वहां से भी उसे भगा दिया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अमखेड़ा कलां निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार की सुबह चार बजे पड़ोस के कमरे में कुछ आहट सुनाई दी। वह उठकर वहां गया। कमरे से गांव का ही एक युवक कुछ सामान हाथ मे पकड़े निकल रहा था। इस पर उसने उसे पकड़ लिया। इस पर युवक मारपीट कर घर से भाग गया।
विज्ञापन

दिनेश का कहना है कि कमरे में जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखे 30 हजार रुपये व एक लाख रुपये कीमत के सोने और चांदी के गहने गायब थे। इसकी शिकायत करने जब वह आरोपी के घर गया तो उन्होंने जान से मार देने और पीड़ित की बेटी को बदनाम करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अरविंद चौहान ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed