{"_id":"5eaf060c8ebc3e9028289f14","slug":"home-return-pilibhit-news-bly4047152115","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ और अल्मोडा में फंसे 54 लोगों की हुई घर वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ और अल्मोडा में फंसे 54 लोगों की हुई घर वापसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बसे पीलीभीत के 30 लोगों और अलीगढ़ से 24 विद्यार्थियों को अलग-अलग बसों से शनिवार रात यहां ले आया गया। अधिकारियों के देखरेख में स्क्रीनिंग कराने के बाद सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।
शासन के निर्देश पर दूसरे जनपदों में फंसे विद्यार्थियों समेत अन्य लोगों को उनके घर पहुंचाने की कवायद शुरू की गई है। इसके तहत जनपद के शेल्टर होम में क्वारंटीन लोगों को उनके गृह जनपदों में भेजा जा रहा है। वहीं दूसरे जिलों में फंसे लोगों को बसों से यहां लाया जा रहा है। शनिवार रात अल्मोडा से 30 लोग बसों से जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां सभी को एक पेट्रोल पंप पर रोककर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्क्रीनिंग की। फिर उन्हें वाहनों से उनके घर भेजकर 14 दिन के लिए क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए। रात को ही अलीगढ़ से 24 विद्यार्थियों को लेकर बस पीलीभीत पहुंची। इन सभी को असम हाइवे के एक पेट्रोल पंप परिसर में रोककर स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद उन्हें अलग-अलग वाहनों से घर भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम एक बार पुन: इन सभी के घर जाकर स्क्रीनिंग करने के साथ ही होम क्वारंटीन के नियम बताएगी।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा से 30 लोग और अलीगढ़ से 24 विद्यार्थी रोडवेज बसों से पीलीभीत पहुंचे हैं। सभी की स्क्रीनिंग करने के बाद इन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। - अमिताभ त्रिपाठी, एआरटीओ