फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   History-sheeter surrounded by allegations consumed poisonous substance, admitted to hospital

Pilibhit News: आरोपों से घिरे हिस्ट्रीशीटर ने खाया विषाक्त पदार्थ, भर्ती

Mon, 28 Jul 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 28 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
History-sheeter surrounded by allegations consumed poisonous substance, admitted to hospital
पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर ने छेड़खानी का आरोप लगने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई है।
विज्ञापन

ग्राम मुडैला कलां निवासी आंबेडकर ने रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गजरौला के थाना प्रभारी जगदीप मलिक ने बताया कि आंबेडकर थाना क्षेत्र का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है, उस पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। रविवार शाम एक महिला ने आरोप लगाया कि आंबेडकर ने उसके घर में घुसकर छेड़खानी की। महिला का कहना है कि इससे पहले भी वह मारपीट कर चुका है। उधर, अंबेडकर ने आरोपों को गलत बताया और कहा कि महिला उसे रुपयों के लेन-देन के विवाद में फंसा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने जान-बूझकर जहरीला पदार्थ खाकर महिला और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed