फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Historical Bareilly Darwaja

ऐतिहासिक बरेली दरवाजे का होगा कायाकल्प

Thu, 10 Sep 2020 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Historical Bareilly Darwaja
पीलीभीत। डीएम पुलकित खरे ने बुधवार को एकता सरोवर और रामस्वरुप पार्क का निरीक्षण किया। पार्क की बदहाली देखकर डीएम ने साफ-सफाई कराकर सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिए। जर्जर हो चुके ऐतिहासिक बरेली दरवाजे का पुरातत्व विभाग और जनसहयोग से सौंदर्यीकरण कराने को कहा गया।
विज्ञापन

डीएम ने एकता सरोवर के मुख्य द्वार पर आर्च (अर्द्ध मंडलाकर) गेट न होने पर नाराजगी जताई। ईओ निशा मिश्रा को पार्क के दोनों गेट पर आर्च के आकार में गेट बनाकर पार्क का नाम लिखाने के निर्देश दिए। एकता सरोवर में कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता परखी गई। ईओ ने बताया कि अमृत योजना में पार्क के सौंदर्यीकरण को नौ झूले, 16 कूड़ेदान, 25 बेंच, 60 पोल लाइट और 60 मशरूम लाइट, एक हाईमास्ट लाइट और सोलर लाइट का काम कराया जाना है। डीएम ने एस्टीमेट मंगाने के साथ ही दो अक्टूबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने काम की धीमी गति पर नाराजगी जताते कहा कि सफाई के बाद तालाब के केंद्र में बड़े आकार का फौैव्वारा बनाया जाए। इसके बाद उन्होंने रामस्वरूप पार्क पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। यहां सुबह टहलने वालों के लिए मार्ग और अधूरे शौचालय के काम में तेजी लाने को कहा। चाहरदीवारी पर लगे तिरपाल हटवाने के निर्देश दिए। डीएम ने ऐतिहासिक धरोहर बरेली दरवाजे के सौंदर्यीकरण के लिए ईओ को पुरातत्व विभाग और जनसहयोग से काम कराने के निर्देश दिए। इस पर किए गए कब्जों को भी हटाने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed