फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hindu Mahasabha office-bearers furious over the derailed power supply system; raised slogans and burned an effigy.

Pilibhit News: बेपटरी विद्युत व्यवस्था पर भड़के हिंदू महासभा के पदाधिकारी, नारेबाजी कर फूंका पुतला

Fri, 12 Jun 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 12 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Hindu Mahasabha office-bearers furious over the derailed power supply system; raised slogans and burned an effigy.
बिजली विभाग का पुतला फूंकते हिंदू महासभा के पदा​धिकारी। स्रोत संगठन।
पीलीभीत। बिजली कटौती और विद्युत व्यवस्था की बदहाली को लेकर शुक्रवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने शहर के गैस चौराहे पर एकत्र होकर विद्युत निगम के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद अफसरों का पुतला फूंका।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि पिछले कई दिनों से पीलीभीत शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। विशेष रूप से रात्रि के समय घंटों बिजली बाधित रहने से आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, मरीजों और विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री व सदर विधायक गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के निर्देश के बाद भी आपूर्ति सही नहीं हो पा रही है। इसके बाद उन्होंने बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन कर विभागीय अफसरों का पुतला फूंका। प्रदर्शन करने वालों में हिंदू महासभा के अधिकांश पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed