फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hindu Jagran Manch protests against Tamil Nadu minister

Pilibhit News: हिंदू जागरण मंच ने तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 09 Sep 2023 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 09 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hindu Jagran Manch protests against Tamil Nadu minister
शहर के गौंहनिया चौराहे पर पुतला फूंकते हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता । संवाद
पीलीभीत। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गौहनिया चौराहे पर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में उनका पुतला फूंका। कार्यकर्ता स्टालिन के सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी से गुस्से में हैं।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म को लेकर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने जो बयान दिया है, वह बेहद निंदनीय है। भारत में इस तरह के लोगों का होना और खासतौर से मंत्री पद पर रहते हुए इस तरीके की मानसिकता रखना, सनातन धर्म के लिए व भारतीय संस्कृति के लिए बहुत ही अपमानजनक और षड्यंत्रकारी है। हिंदू जागरण मंच इस बेहूदा हरकत का पुरजोर विरोध करता है।
विज्ञापन

कार्यकर्ता शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आशीष लोधी व महामंत्री सूरज वर्मा के नेतृत्व में गौहनिया चौराहे पर एकत्र हुए और फिर उदयनिधि स्टालिन का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने स्टालिन के इस्तीफे की मांग की। चेतावनी दी यदि सनातन धर्म के खिलाफ कोई भी अमर्यादित टिप्पणी करेगा तो संपूर्ण हिंदू समाज उसका विरोध करेगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शुभम सक्सेना, अमित कुमार चतुर्वेदी, विनय सक्सेना, केशव वैश्य, पुनीत जायसवाल, रजत तिवारी, करण देव शर्मा, वीरांगना वाहिनी की जिलाध्यक्ष वर्षा भारती, खुशबू कटियार, रजनी, प्रवीण सिंह, अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed