{"_id":"5f021d008ebc3e433a62cb48","slug":"highway-accident-pilibhit-news-bly4117343148","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम हाईवे पर ट्रक से मोबिल ऑयल का रिसाव, कई बाइकर्स गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम हाईवे पर ट्रक से मोबिल ऑयल का रिसाव, कई बाइकर्स गिरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। असम हाईवे पर ट्रक से मोबिल ऑयल का रिसाव होने के बाद कई बाइकर्स फिसलकर गिर गए। हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। सूचना के बाद भी पुलिस के मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने मिट्टी और रेत डालकर सड़क में कुछ सुधार किया। करीब आधे घंटे तक बाइकर्स मार्ग से गुजरने में बचते रहे।
मामला रविवार सुबह करीब 10 बजे का है। मोबिल ऑयल लेकर पीलीभीत से पूरनपुर की तरफ जा रहे एक ट्रक से ऑयल का रिसाव होने लगा। इससे हाईवे पर गड़ा जंगल के पास 50 मीटर की सड़क पर ऑयल जमा हो गया। इससे सड़क पर फिसलन हो गई। इससे अंजान जो भी बाइकर्स वहां से गुजरे तो अचानक सड़क पर फिसलकर गिर गए। एक-एक करके चार बाइकें हाईवे पर गिरीं। गनीमत रही कि बाइक सवारों को अधिक चोट नहीं आई। लगातार चार बाइकर्स को गिरा और भीड़ जमा देखकर दोनों तरफ से आ रहे बाइक सवार रुक गए। गजरौलाकलां सहराई के प्रधान पति मनोज राय भी गांव के युवकों को लेकर मौके पर आए। इसके बाद सुधार के लिए आसपास से रेत और मिट्टी लाकर सड़क पर पड़े मोबिल ऑयल पर डाल दी। इससे सड़क की फिसलन कुछ हद तक कम हो गई। इसके बाद ही राहगीरों ने उधर से गुजरना शुरू किया।