फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Higher fare in UP roadways buses than Uttarakhand Pilibhit to Puranpur

Pilibhit News: रूट एक ही... दूरी अलग अलग, उत्तराखंड की अपेक्षा यूपी रोडवेज बसों का किराया ज्यादा

Sat, 19 Aug 2023 03:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 19 Aug 2023 03:47 PM IST
सार

उत्तराखंड रोडवेज की बसों में पूरनपुर तक 36 किलोमीटर की दूरी का किराया 50 रुपये लिया जाता है जबकि पीलीभीत डिपो की बसें 43 किलोमीटर दूरी दिखाकर 62 रुपये किराया वसूलती हैं। जबकि रूट एक ही है। 

विज्ञापन
Higher fare in UP roadways buses than Uttarakhand Pilibhit to Puranpur
उत्तराखंड और यूपी रोडवेज बसों के टिकट

विस्तार

पीलीभीत के असम चौराहे से पूरनपुर की दूरी करीब 43 किलोमीटर है। पीलीभीत डिपो के अलावा उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की अन्य बसों के टिकट पर भी इतनी ही दूरी लिखी होती है, लेकिन उत्तराखंड की रोडवेज बसों के टिकट पर यह दूरी 36 किमी दर्ज होती है। किराया भी इसी के मुताबिक वसूला जा रहा है। उत्तराखंड की बसों में पूरनपुर तक 36 किलोमीटर की दूरी का किराया 50 रुपये लिया जाता है जबकि पीलीभीत डिपो की बसें 43 किलोमीटर दूरी दिखाकर 62 रुपये किराया वसूलती हैं।

विज्ञापन


रोजाना सफर करने वाले यात्रियों में किराए के इस अंतर को लेकर असमंजस की स्थिति बन रहती है। लोगों का मानना है कि जब उत्तराखंड की बसें 50 रुपये में पूरनपुर का सफर करा रही हैं, तो स्थानीय डिपो की बसों में अधिक किराया क्यों वसूला जा रहा है। इस बाबत एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि दूरी का मशीन से सर्वे किया जाता है। किसी भी स्टेशन की दूरी विभागीय टीम स्थानीय डिपो से मशीन से नापती है। इसके बाद ही यात्रियों से किराया लिया जाता है। उत्तराखंड के मानकों से उनका कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन

अधिकारी भी हैरान

अधिकांशत: परिवहन निगम की बसों की जानकारी विभागीय अधिकारियों को होनी चाहिए, लेकिन विभागीय अधिकारियों का उत्तराखंड की बसों में कम दूरी अंकित कर कम किराया वसूलना हैरान कर रहा है। उनका कहना है कि ऐसे में उत्तराखंड की बसें खर्चा कैसे निकाल पा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिचालकों से होती है नोकझोंक

कभी-कभार आने वाला यात्री सुबह तो कम किराया देकर पीलीभीत आ जाते हैं, लेकिन जब शाम को लौटते वक्त स्थानीय डिपो की बस मिलने पर परिचालक 12 रुपये अधिक लेता है, तो यात्री बहस करने लगते हैं। इसे लेकर अक्सर परिचालकों से यात्रियों की नोकझोंक होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed