फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   High alert in Ranprap Nagar

राणाप्रताप नगर में हाई अलर्ट

Wed, 06 Sep 2017 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  हजारा (पीलीभीत)।
अमर उजाला ब्यूरो  हजारा (पीलीभीत)। Updated Wed, 06 Sep 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
High alert in Ranprap Nagar
शारदा - फोटो : अमर उजाला
तीन दर्जन परिवारों को घर खाली करने के निर्देश
विज्ञापन

ट्रांस शारदा क्षेत्र के ग्राम राणाप्रताप नगर में शारदा नदी द्वारा पिछले कई दिनों से किया जा रहा भू-कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाढ़ खंड द्वारा युद्ध स्तर पर किए जा रहे बचाव के चलते यहां कटान की गति धीमी जरूर हुई है, लेकिन कटान अभी पूरी तरह थमा नहीं है। कटान के चलते यहां नदी और गांव की आबादी के बीच का फासला करीब 30 मीटर रह गया है। आबादी के करीब नदी के पहुंचने पर तहसील प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित करते हुए तीन दर्जन परिवारों को घर खाली करने के निर्देश दिए हैं। 
पूरनपुर तहसीलदार केबी सिंह और बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता शैलेश कुमार क्षेत्र में ही कैंप कर बचाव कार्य कराने में जुटे हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बचाव कार्य से कटान की रफ्तार कुछ कम जरूर हुई है, लेकिन कटान अभी पूरी तरह थमा नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक कटान के चलते नदी और गांव की आबादी के बीच फासला घट कर 30 मीटर रह गया है। तहसीलदार केबी सिंह ने बताया कि शारदा नदी का जलस्तर घटने के बावजूद कटान थमा नहीं है। नदी रिटायर्ड शिक्षक पंचदेव सिंह के बगीचे तक पहुंच गई है। बिजली मोटर का कमरे को अपने आगोश में ले चुकी है। गांव को खतरा बढ़ते देख ग्राम प्रधान नीरु सिंह, गिरीश सिंह, आरडी सिंह, अशोक पांडेय, लालमती पांडेय, राजेश्वर, जयप्रकाश यादव, दिनेश गुप्ता, शोभनाथ यादव, अरविंद यादव, दिनेश गुप्ता, फिरतू, रामवृक्ष, लाल बाबू मदेशिया समेत तीन दर्जन परिवारों को घर खाली कर कुठिया गुदिया और पंजाब फार्म में ग्राम समाज की भूमि पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।  
विज्ञापन


सवा सौ एकड़ कृषि भूमि नदी में समाने की भेजी रिपोर्ट 
शारदा नदी के कटान से राणाप्रताप नगर के किसानों की करीब सवा सौ एकड़ कृषि भूमि फसल समेत नदी में समाने की रिपोर्ट राजस्व टीम ने सर्वे के बाद  तहसील प्रशासन को भेजी है। कटान के चलते पूर्व प्रधान प्रभुनाथ मिश्रा का सद्भावना आश्रम व एक एकड़ बगीचा के अलावा राजकिशोर, शिवाशंकर, अवधनारायण, सुखारी, नईम, हीरा लाल, श्रीकृष्ण शर्मा, दयाशंकर दुबे, पंचदेव सिंह, आलोक पांडेय, जेपी यादव, विक्रम सिंह, हबीब आदि किसानों की फसल समेत भूमि शारदा में समाने की रिपोर्ट कानूनगो सुमेर लाल व लेखपाल रामचंद्र ने तहसील प्रशासन को भेज दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed