{"_id":"613d0d6f8ebc3e3ebf369ced","slug":"herd-of-elephants-pilibhit-news-bly459300747","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा सागर डैम के निकट पहुंचा हाथियों का झुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा सागर डैम के निकट पहुंचा हाथियों का झुंड
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में एक माह पूर्व से डेरा जमाए हाथियों का झुंड अपने पुराने रास्ते की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। कंपार्टमेंट 105 से बाहर निकलकर पिपरिया संतोष गांव में उत्पात मचाने के बाद हाथियों का झुंड शारदा मुख्य नहर को पार कर शारदा डैम के किनारे पहुंच गया। वनकर्मियों की टीम हाथियों की निगरानी में जुटी हुई है।
नेपाल की शुक्ला फंटा सेंचुरी से बाहर निकलकर आए हाथियों के झुंड ने एक माह पूर्व से पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन की नींद उड़ा रखी है। महोफ और माला रेंज के क्षेत्र में डेरा जमाने के साथ हाथी जंगल सीमा से बाहर निकलकर किसानों की फसलें रौंद रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात महोफ के जंगल से बाहर निकल कर आए हाथियों ने माधोटांडा क्षेत्र के पिपरिया संतोष गांव में धान की फसलों को रौंद डाला था।
इसके बाद हाथी पुन: जंगल की ओर निकल गए थे। शुक्रवार रात हाथियों ने शारदा मुख्य नहर को पारकर महोफ रेंज के कंपार्टमेंट 61 की ओर रुख किया। यह रेंज शारदा सागर डैम के किनारे पड़ता है। ऐसा माना जा रहा है कि हाथी अपने पुराने रास्ते से वापस लौट रहे हैं। महोफ के रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि हाथियों की लगातार निगरानी जारी है। जल्द ही उन्हें उनकी रेंज में खदेड़ा जाएगा।