फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hemraj Verma met Akhilesh Yadav, may join SP

Pilibhit News: हेमराज वर्मा ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, जा सकते हैं सपा में

Fri, 27 Feb 2026 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Hemraj Verma met Akhilesh Yadav, may join SP
सपा जिलाध्यक्ष बोले, हेमराज के आने से पीडीए परिवार को मिलेगी मजबूती
विज्ञापन




पीलीभीत। पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू के सपा में शामिल होने के बाद अब भाजपा नेता हमराज वर्मा ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात कर जिले के राजनैतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। भले ही उनके अभी अधिकारिक रूप से सपा में शामिल होने की घोषणा न हुई हो लेकिन अखिलेश यादव से हुई मुलाकात का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अनौपचारिक सपा में शामिल होने की घोषणा खुद सपा जिलाध्यक्ष ने कर दी है।

मूल रूप से न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम टाह के निवासी हेमराज वर्मा ने वर्ष 2012 में समाजवादी पार्टी के टिकट से बरखेड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ा था। चुनाव जीतने के बाद कुछ ही समय बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन पर भरोसा जताते हुए खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री बनाया था। वर्ष 2017 और 2022 में भी वह सपा के टिकट से ही बरखेड़ा विधानसभा से चुनाव लड़े, लेकिन पराजय का सामना करना पड़ा था। इसके बाद लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही वर्ष 2023 में वह सपा का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन




हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिला था। इसके बाद से वह लगातार भाजपा में अपने आपको असहज महसूस कर रहे थे। उनके भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने की चर्चाएं पिछले छह माह से चल रही थीं। बृहस्पतिवार को हेमराज वर्मा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। मुलाकात का फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जल्द ही उनके सपा में शामिल होने की अधिकारिक घोषणा भी होगी। सपा के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने बताया कि हेमराज वर्मा सपा में शामिल हो रहे हैं,जल्द ही औपचारिक घोषणा की जाएगी। उनके आने से पीडीए परिवार को मजबूती मिलेगी। हेमराज वर्मा ने भी मुलाकात की पुष्टि करते हुए कहा कि वह जल्द अगला फैसला लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed