फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   helt

सीएचसी में बना लेकिन मुख्यालय पर नहीं बनाए गए आयुष्मान वार्ड

Thu, 19 Sep 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
helt
पीलीभीत। आयुष्मान भारत योजना के पात्र मरीजों का प्राइवेट की तर्ज पर सरकारी अस्पताल में बेहतर इलाज करने का दावा खोखला साबित हो रहा है। योजना में चयनित सीएचसी के अलावा मुख्यालय पर एक भी सरकारी अस्पताल में अलग से कोई आयुष्मान वार्ड नहीं बनाया गया है। यहां एक बेड पर दो मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। वहीं प्राइवेट अस्पताल के संचालक मरीजों को भर्ती करने से इंकार कर रहे हैं। दबाव में यदि भर्ती कर भी ले तो हालत नाजुक बताकर रेफर कर देते हैं। ऐसे में गरीब परिवार के लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

इलाज के अभाव में किसी की जान न जाए। समय रहते बेहतर से बेहतर उनका इलाज हो, इसके लिए शासन ने करीब आयुष्मान योजना शुरू की। इस योजना के जिले के पांच प्राईवेट नसिंगहोम के अलावा जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और बीसलपुर सीएचसी को चयनित किया गया। शासन ने सरकारी अस्पतालों में अलग से आयुष्मान वार्ड का निर्माण कराने के साथ ही डॉक्टरों और कर्मचारियों को तैनात करने का आदेश दिया था। इतना ही नहीं जरूरत समझने पर पात्र मरीजों को मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर देने के लिए कहा। लेकिन जनपद में ठीक इसके विपरीत हो रहा है। बीसलपुर सीएचसी को छोड़ दिया जाए तो बाकी में आयुष्मान भारत के पात्र मरीजों को भर्ती कर इलाज करने के लिए अतिरिक्त वार्ड नहीं बनाया गया है। ऐसे में जिला महिला अस्पताल में आने वाले आयुष्मान भारत के मरीजों को एक बेड पर दो से तीन प्रसव पीड़िताओं को भर्ती कर चिकित्सक इलाज करते हैं। इतना ही नहीं सरकारी अस्पताल में जो दवा नहीं मिलती है वह अन्य मरीजों की तरह आयुष्मान भारत के मरीजों से भी खरीदवाई जाती है। जबकि शासन ने पात्र मरीजों का पांच लाख रुपये तक मुफ्त में इलाज कराने का आदेश दिया है। सरकारी अस्पताल में जांच और इलाज की प्रर्याप्त व्यवस्था न होने पर प्राइवेट में इलाज कराने को भी कह गया है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग इससे अंजान बना बैठा हैं। मरीज परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल संचालक भर्ती करने से खड़े कर देते हैं हाथ
आयुष्मान भारत योजना के पात्रता का कार्ड लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को पहले तो डॉक्टर भर्ती करने से इंकार कर देते हैं। दबाव में भर्ती कर ले तो कमीशन वाली दवा सेटिंग वाले मेडिकल स्टोर से खरीदवाते हैं। मरीजों को कई तरह की जांच कराने के नाम पर इस कदर उलझा दिया जाता है कि वह मजबूरन अन्य अस्पताल की राह पकडने को मजबूर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 बेड के अस्पताल का संचालन जल्द ही शुरू हो जाएगा। उसी अस्पताल में दस बेड का अतिरिक्त आयुष्मान भारत वार्ड बना दिया जाएगा। प्राइवेट अस्पताल संचालक भर्ती कर इलाज नहीं कर रहे तो पीड़ित शिकायत करें, तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed