फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Heavy rain accompanied by strong wind, harvesting of paddy stopped

Pilibhit News: तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश, धान की कटाई रुकी

Tue, 03 Oct 2023 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 03 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain accompanied by strong wind, harvesting of paddy stopped
सोमवार को हवा के साथ हुई बारिश में पूरनपुर क्षेत्र में गिरी धान की फसल । स्रोत - किसान
पूरनपुर। पककर तैयार धान की फसल की किसान कटाई करने की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन। सोमवार को दोपहर करीब एक घंटा हुई तेज बारिश ने इस पर ब्रेक लगा दिया। तेज हवा चलने से खेतों में धान की फसल गिर गई। बारिश से फसल में नुकसान होने की आशंका से किसान चिंतित हैं। हालांकि दोपहर बाद धूप खिलने से किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

खेतों में धान की फसल तैयार होने और तीन अक्तूबर से खरीद केंद्रों पर खरीद शुरू होने से किसान धान कटाने की तैयारी कर रहे थे। आठ से दस प्रतिशत धान कट भी चुका है। सोमवार दोपहर को अचानक बादल छा गए और तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। करीब एक घंटा तक जोरदार बारिश हुई। बारिश से धान की कटाई रुक गई है। हवा चलने से कुछ स्थानों पर धान की फसल गिर गई। कटाई के लिए किसानों को अब इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

धान की फसल गिरने से उसकी कटाई में भी लागत बढ़ जाएगी। किसानों का कहना है गिरने से धन की दर भी प्रभावित हो सकती है। भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह ने बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed