फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Heartbeat Little Fest The flag waved Angeles

हार्टबीट फियेस्ट में लिटिल  एंजिल्स ने लहराया परचम

Mon, 02 May 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 02 May 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
बरेली में हुए हार्ट बीट फियेस्ट कार्यक्रम में लिटिल एंजिल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल ने बताया कि बरेली के फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में हार्ट बीट फियेस्ट कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई थीं, जिसमें शहर के स्प्रिंगडेल कॉलेज, लायंस बाल विद्या मंदिर, एसके पब्लिक स्कूल मझोला के अलावा शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली के करीब 30 स्कूलों के 700 बच्चों ने भाग लिया था। कार्यक्रम में ग्रुप डांस, रंगोली सजाओ, युगल गायन, एकल गायन, पोस्टर व स्पेलचेक आदि प्रतियोगिताएं हुई थी। उन्होंने बताया कि ग्रुप डांस में इशा अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, नंदिनी अग्रवाल, प्राची सिंह, नवीनत कौर, तितिक्षा गुप्ता, रंगोली सजाओ में ओमांशी अग्रवाल, सेजल अग्रवाल, प्रियंका लोधी, युगल गायन में मानसी सक्सेना, अरुक्षिता चंद्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल में अरुक्षिता चंद्रा, पेंटिंग में वंशिका, स्पेलचेक में यश निमरानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अर्पित सक्सेना, मोहम्मद जोहन, यश अग्रवाल, अमन, इशाक, गौरव, ऋषभ गुप्ता, निखिल सक्सेना, अखिलेश कुमार, हिमांशु, शुभ दुलवानी, श्रुति मित्तल आदि ने भी भाग लिया। संगीत शिक्षक जूलियन कांड्रेड, सौम्या व प्रतिभा सेठ के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने भाग लिया। इधर सोमवार को विद्यालय में हुए एक समारोह में सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य ने सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed