{"_id":"57de9dd74f1c1b4f63a82301","slug":"health-workers-continued-to-protest-on-the-14th-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मियों का धरना 14वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मियों का धरना 14वें दिन भी जारी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों का धरना जारी
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों व आशाओं का चल रही हड़ताल व धरना 14वें दिन भी जारी रहा। इधर आशाओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की। मांग पूरी न होने पर 20 सितंबर को चक्काजाम करने की चेतावनी दी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय आवाहन पर छह सूत्रीय मांगों को लेकर जिले भर के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों व आशाओं की कामबंद हड़ताल रविवार को भी जारी रही। स्वास्थ्य कर्मियों व आशाओं ने नेहरू पार्क में नारेबाजी कर धरना दिया। धरनास्थल पर हुई सभा में जिला उपाध्यक्ष गौरव गंगवार ने कहा कि हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों, संविदा स्वास्थ्य कर्मियों व आशाओं पर चिकित्सा अधीक्षकों द्वारा काम करने का दबाव डाला जा रहा है। इसके बाद भी सभी स्वास्थ्यकर्मी एकजुट है। जब तक हमारी एक-एक मांग का निस्तारण नहीं हो जाता जब तक हड़ताल जारी रहेगी। जिलाध्यक्ष देवेंद्र अस्थाना, महामंत्री प्रशांत सक्सेना, डॉ. वर्षा ने स्वास्थ्यकर्मियों से एकजुट रहने और हड़ताल पर डटे रहने का आहवान किया। इधर संघ पदाधिकारियों द्वारा जिले में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। जिसमें लंबित चल रही मांगों का निस्तारण कराने की अपील की गई। उधर आशा कार्यकत्री कल्याण एसोसिएशन के तत्वावधान में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांगों का निस्तारण कराने की मांग की गई। ज्ञापन में मांग पूरी न होने पर आने वाले चुनाव में सपा का विरोध करने व 20 सितंबर को चक्काजाम करने की चेतावनी दी गई। धरना देने वालों में डॉ. खुशबू, डॉ. रमेश, डॉ. निशा, डॉ. प्रियंका, डॉ. शुचि, हेमलता, अरुण, प्रेमवती, रविंद्र, डॉ. बीडी पांडेय, डॉ. रंजीत, उर्वशी, प्रतिभा, प्रेममाधुरी गंगवार, कौशल्या देवी, कमलादेवी, रूखसाना, ममतादेवी, मेनका, मुन्नीदेवी, शोभारानी, नीलम सिंह, मायादेवी, सुदामादेवी, प्रदीप, सत्यम, अमित कुमार, नेहा, परवीन आदि शामिल रहे।
बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चल रही आशाओं की बेमियादी हड़ताल रविवार का भी जारी रही। जिसके चलते विभागीय कार्य बाधित रहे। उधर बिलसंडा में भी आशाओं ने सरकारी असपताल परिसर में नारेबाजी कर धरना दिया।