{"_id":"613a45eb8ebc3e69907864df","slug":"health-pilibhit-news-bly459079215","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से जिले में एक और मासूम की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से जिले में एक और मासूम की जान गई
विज्ञापन
रानी कॉलोनी में मलेरिया और डेंगू की जांच करती टीम
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। न्यूरिया क्षेत्र में एक मासूम की मौत के बाद अब अमरिया क्षेत्र के रानी कॉलोनी के रहने वाले तीन साल के मासूम की बुखार के चलते बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मलेरिया विभाग की टीम गांव पहुंची और दवा का छिड़काव करने के साथ ही लोगों के सैंपल भी लिए। मृतक के घर समेत छह घरों में डेंगू का लार्वा भी मिला है। हालांकि अभी मासूम में डेंगू की पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके लिए मलेरिया विभाग की टीम ने निजी अस्पताल से उसका सैंपल लेकर परीक्षण के लिए लखनऊ भेजा है।
अमरिया ब्लॉक के रानी कॉलोनी निवासी सदानंद मंडल ने बताया कि उनके तीन साल के पुत्र मयंक मंडल को एक सितंबर को बुखार आ गया था। इस पर परिवार वाले उसे दो सितंबर को मझोला में एक निजी डॉक्टर के क्लीनिक पर लेकर पहुंचे थे। जहां उसका सैंपल लेकर जांच कराई गई। तो उसकी डेंगू की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन उसकी हालत में सुधार न होने पर परिवार वाले सात सितंबर को उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी जांच कराई गई। तो एंटी बॉडी टेस्ट में थोड़ी गड़बड़ी पाई गई। सुधार न होने पर परिवार वाले मासूम को उसी दिन बरेली ले गए। जहां एक मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती कराया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद दोपहर को टीम उसके गांव पहुंची। तो जांच पड़ताल करते हुए दवा का छिड़काव कराया गया। मृतक की पुरानी रिपोर्ट को कब्जे में लेने के बाद निजी अस्पताल से उसका सैंपल लेकर डेंगू की पुष्टि के लिए लखनऊ भेजा गया है। अभी मासूम की मौत बुखार से मानी जा रही है।
छह घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर थमाया नोटिस
रानी कॉलोनी में मासूम की मौत के बाद मलेरिया विभाग की टीम इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में कॉलोनी में पहुंची। जहां सबसे पहले मृतक के घर में लार्वा की तलाश की, जहां उनके मकान में डेंगू का लार्वा पाया गया। इसके अलावा इस कॉलोनी के रहने वाले बृहस्पत राय, विमल, अजय हलदार, असीम राय, विकास राय, तारक मंडल, कौशिक राय, सतन मंडल, सुखदेव विश्वास के घरों में डेंगू का लार्वा और बैक्टीरिया पाया गया। मलेरिया टीम ने लार्विसाइड का छिड़काव कराया। साथ ही सभी को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
52 लोगों की मलेरिया और डेंगू की कराई गई जांच
रानी कॉलोनी में मासूम की मौत के बाद ग्रामीण भयभीत हो उठे हैं। मलेरिया विभाग की ओर से कैंप लगाकर जांच की गई। जिनमें 44 मलेरिया की और 8 डेंगू की जांच कराई गई। हालांकि किट में मौके पर कोई भी पॉजिटिव नहीं आया है, लेकिन डेंगू का लार्वा मिलने पर कयास लगाए जा रहे हैं कि मासूम की मौत डेंगू से होने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है।
रानी कॉलोनी में एक बच्चे की बुखार से बरेली से मौत हो गई। टीम को गांव भेजकर जांच कराई गई है। बच्चे का डेंगू का सैंपल लेकर लखनऊ भेजा गया है अभी रिपोर्ट आनी शेष है। रिपोर्ट बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।- राजीव मौर्या, सहायक मलेरिया अधिकारी