{"_id":"610451408ebc3e02cb7d117d","slug":"health-pilibhit-news-bly4548675110","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित दूल्हे के घर पहुंची टीम, संपर्क में आने वालों के लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित दूल्हे के घर पहुंची टीम, संपर्क में आने वालों के लिए सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। तीन दिन पहले चंदोई गांव का एक युवक अपनी बरात लेकर उत्तराखंड के खटीमा जा रहा रैंडम सैंपल में कोरोना पॉजिटिव मिला था। जिसके बाद उसे वापस लौट दिया गया था। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंची और संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। फिलहाल संक्रमित को होम आइसोलेट कर दिया है।
कोतवाली के गांव चंदोई से एक युवक बुधवार को दोपहर उत्तराखंड के खटीमा के गांव हल्दीघेरा 40 लोगों के साथ बारात लेकर जा रहे थे। तभी मझोला के आगे उत्तराखंड बॉर्डर पर उसकी कोरोना की जांच की गई। तो दूल्हा कोरोना संक्रमित निकला। इस पर पहले तो परिवार वाले साठगांठ में जुट गए, लेकिन बात नहीं बने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा। शुक्रवार को मामले की जानकारी होने के बाद सीएमओ ने टीम को उसके घर भेजा और संपर्क में आने वाले परिवार और रिश्तेदारों के सैंपल कराकर जांच को भेजे हैं। मौके पर करीब 20 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही संक्रमित का दोबारा चेकअप करने के बाद उसे होम आइसोलेट कर दिया है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया संक्रमित को होम आइसोलेट कर दिया है। साथ संपर्क में आने वालों की कोरोना की जांच कराई गई है और निगरानी की जा रही है।