फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

दूसरे दिन भी नहीं चलीं एंबुलेंस, हड़ताल पर रहे कर्मचारी

Wed, 28 Jul 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Health
पीलीभीत। अपनी मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इससे एंबुलेंस जहां की तहां खड़ी रहीं। ऐसे में मरीजों के तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर धरने को समर्थन देने के लिए सपा और कांग्रेस ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

जिले भर में 108 और 102 एंबुलेंस पर कार्यरत करीब 250 कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदेश आह्वान पर जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को एंबुलेंस सेवा ठप कर हड़ताल पर चले गए। उन्होंने जिला अस्पताल के पार्क में धरना प्रदर्शन जारी रखा। इधर दूसरे दिन मंगलवार को भी कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। उन्होंने दूसरे दिन भी एंबुलेंस सेवा चालू नहीं की। हालांकि अफसरों ने एंबुलेंस चलवाने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन वह मांग पूरी न होने तक संचालन ठप रहने की बात पर अड़े रहे। एंबुलेंस न चलने से मरीजों को दूसरे दिन भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अफसर पांच एंबुलेंस से इंमरजेंसी सेवा देने का दावा कर रहे थे, मगर धरातल पर कोई भी एंबुलेंस कर्मी केस अस्पताल ले जाने को तैयार नहीं था। ऐसे में कोई अपने मरीज को बाइक से तो प्राइवेट एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंच रहा था। एंबुलेंस सेवा ठप होने से सरकारी चिकित्सीय सेवा गड़बड़ाने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में शामिल होने पहुंचे सपाई, दिया समर्थन
जिला अस्पताल में चल रहे एंबुलेंस कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन में मंगलवार को अपना समर्थन देने के लिए सपा के जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा और पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा जिला महासचिव यूसुफ कादरी सपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि अखिलेश सरकार में एंबुलेंस सेवा शुरू की गई थी, लेकिन इस सरकार में चिकित्सीय सुविधाएं और नौकरी देने के स्थान पर उल्टा नौकरी छीनने का काम किया गया है। ऐसा नहीं होने देंगे। समर्थन देने पहुंचे लोगों में नरेंद्र मिश्रा कट्टर, बुद्धसेन वर्मा, अकील अहमद, हरीश वर्मा, जिया उल इस्लाम, ध्रुव चौधरी, सुरेश, गुरविंदर गिल, मंजीत सिंह मौजूद रहे।

कांग्रेस ने भी साथ देना का दिलाया भरोसा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा और शहर अध्यक्ष अभिनय गुप्ता अपने समर्थकों के साथ एंबुलेंस कर्मियों की पीड़ा सुनने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें एंबुलेंस कर्मियों के साथ हो रहे व्यवहार को गलत ठहराते हुए समर्थन उन्हें दिया। जिलाध्यक्ष चब्बा ने कहा कि भाजपा सरकार मनमानी कर रही है, रोजगार देने के बजाए कोरोना जैसी महामारी में सेवा देने वाले कर्मचारियों से नौकरी छीनने का काम कर रही है। कहा कि पार्टी कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी। तब तक कांग्रेस पार्टी उनके साथ धरने में शामिल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed