{"_id":"5e8df5ed8ebc3e72b259830c","slug":"health-pilibhit-news-bly402099588","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात चीनी मिलकर्मी चिकनपॉक्स की चपेट में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात चीनी मिलकर्मी चिकनपॉक्स की चपेट में आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। कोरोना कहर के बीच बरखेड़ा के नोबेल शुगर लिमिटेड के सात कर्मचारी चिकनपॉक्स की चपेट में आ गए है। जिसकी सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दी।
नोबेल शुगर लिमिटेड मिनी सल्फर मिल में मंगलवार रात सात कर्मचारी सीएचसी पहुंचे और अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिसकी सूचना प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह ने उच्चाधिकारियों को दी। उन्होंने कर्मचारियों को उचित परामर्श और दवाएं देकर घर भेज दिया। एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को मिल जाकर सभी सात कर्मचारियों की पुन: जांच करने के निर्देश दिए। इस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह ने बुधवार दोपहर टीम के साथ मिल पहुंचकर खलील, हफीज, लाल मोहम्मद, गुड्डू, सोमपाल, मुस्तफा और सुरेंद्र की पुन: जांच की। इसमें सातों कर्मचारी चिकनपॉक्स से पीड़ित पाए गए। जिस पर चिकित्साधिकारी ने कर्मचारी को दवाइयां देकर सामूहिक रूप से एक साथ न रहकर अलग रहने के निर्देश दिए। मिल निदेशक अनुपम अग्रवाल ने बताया कि सातों कर्मचारी लखीमपुर के रहने वाले हैं। इनको मिल के तीन कमरों में शिफ्ट करा दिया गया है।
बरखेड़ा की नोबेल शुगर मिल के सात कर्मचारी चिकनपॉक्स से ग्रसित पाए गए हैं। स्वास्थ्य टीम को भेजकर जांच कराने के साथ सभी को दवाइयां भी उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन
-डॉ. सीएम चतुर्वेदी, एसीएमओ