फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   health

स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मरीज मिला...लखनऊ में भर्ती

Fri, 21 Feb 2020 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
health
पीलीभीत। डेंगू के बाद अब स्वाइन फ्लू ने पैर पसरना शुरू कर दिया है। बरखेड़ा क्षेत्र में स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध मरीज मिला है। पीड़ित महिला लखनऊ में भर्ती है। सीएमओ ने बरखेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी चिकित्साधिकारी को टीम के साथ गांव जाकर पीड़िता के घर और आसपास के लोगों की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में वर्ष 2019 में डेंगू ने जमकर कहर बरपाया। इसके बाद अब स्वाइन फ्लू ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। बीच में कोरोना वायरस की भी एक संदिग्ध महिला मिली था, हालांकि खून की जांच के बाद कोरोना से पीड़ित न होने की बात साफ हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस को लेकर करीब सप्ताह अलर्ट पर रहा था। अब स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी में आइसोलेशन वार्ड भी स्थापित किए जा चुके हैं। इधर बरखेड़ा क्षेत्र के गांव बढ़ारा निवासी झांझन लाल की पत्नी प्रेमवती की तबीयत खराब होने पर तीन दिन पहले परिवार वालों ने उसे केजीएमसी (लखनऊ) में भर्ती कराया है। महिला में स्वाइन फ्लू से संबंधित लक्षण मिलने पर उसे संदिग्ध की श्रेणी में रखकर इलाज किया जा रहा है। सीएमओ लखनऊ ने इस मामले की जानकारी की जानकारी पीलीभीत की सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल को दी। सीएमओ ने तत्काल बरखेड़ा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह को बढ़ारा गांव जाकर महिला के घर और आसपास के लोगों की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आज जाएगी स्वास्थ्य विभाग की टीम
बरखेड़ा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को गांव बढ़ारा जाएगी। टीम महिला के घर के सदस्यों समेत आसपास के लोगों की भी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं स्वाइन फ्लू के लक्षण-
- नाक बहना
- छींक आना, लगातार खांसी
- सिर दर्द, नींद न आना और थकान
- मांसपेशियों में दर्द या अकड़न
यह सावधानी बरतें
संक्रमित व्यक्ति को अपना मुंह ढककर रखना चाहिए। बाकी लोग साफ सफाई का ध्यान रखें और भीड़भाड़ में अपना मुंह ढककर निकलें। लक्षण होने पर पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लें और खुद से कोई दवा का इस्तेमाल न करें।

बरखेड़ा क्षेत्र में स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मरीज मिलने की जानकारी हुई है। हालांकि मरीज लखनऊ में भर्ती है। बरखेड़ा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी को गांव जाकर मरीज के घर और आसपास के लोगों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed