फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health news in district.

Pilibhit News: बुखार और खांसी संबंधी मरीज पहुंचे

Sun, 28 Sep 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 28 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Health news in district.
पंडरी स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले में मरीज को परामर्श देते डॉक्टर संवाद
पीलीभीत। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बुुखार, खांसी, त्वचा संबंधी मरीज अधिक पहुुंचे। चिकित्सकों ने परामर्श और दवा दी। कुछ मरीजों ने एंटी रैबीज भी लगवाई।
विज्ञापन

पीएचसी परेेवा पर देखे गए 36 मरीज
अमरिया। परेवा वैश्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर इमरान ने 36 मरीजों को देखा। इसमें ज्यादातर एलर्जी, बुखार से पीड़ित रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरिया कॉलोनी में डॉक्टर फीरोज बेग ने 31 मरीजों को देखा। यहां बुखार, एलर्जी और खांसी के मरीज अधिक रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुलड़िया भिंडारा पर डॉक्टर शुचि गुप्ता ने 32 मरीजों को देखा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिखारीपुर पर डॉक्टर सुमन इसरार ने 29 मरीजों को देखा। संवाद
विज्ञापन




बीसलपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पुरुष डॉक्टर के न होने से मजबूरी में कुछ मरीजों ने महिला चिकित्साधिकारी डॉ. सविता विद्यार्थी से परीक्षण कराकर दवा ली। कई मरीज लौट गए। वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दियोरिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में वायरल बुखार से पीडित मरीजों की संख्या अधिक रही। डाॅ. अलफाक खान ने बताया कि आरोग्य मेले में दाद, खुजली के मरीज भी पहुंचे। डॉक्टर ने बताया कि फार्मासिस्ट के अभाव में दवाई स्टाफ नर्स पवन दीप सिंह ने बांटी। कुछ मरीजों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। यहां महिला चिकित्सक नहीं होने से महिला मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। उन्हें इस आरोग्य मेले का लाभ नहीं मिल सका।

न्यूरिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरी में कुल 208 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. रमेश कुमार ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी, बुखार और त्वचा समस्याओं से पीड़ित पाए गए। ग्रामीणों ने बताया कि ब्लड टेस्ट, वायरल जांच और ड्रिप जैसी सुविधाएं नियमित दिनों में उपलब्ध नहीं होती हैं इसलिए मेले के दौरान ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। मरीजों ने अस्पताल परिसर में डॉक्टर और नर्सों के लिए आवास होने के बावजूद आपातकालीन सेवाओं की अनुपलब्धता और परिसर की सफाई न होने की शिकायत की। आरोग्य मेले का संचालन सीएचसी प्रभारी डॉ. एसपी सिंह की देखरेख में हुआ। डॉ. रमेश कुमार, लैब टेक्नीशियन नरेंद्र कुमार, वार्ड ब्वाय मिडई लाल आदि उपस्थित रहे।




पूरनपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को हुए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में दोपहर डेढ़ बजे तक 32 मरीज पहुंचे। डॉ. अमित कुमार ने मरीजों को देखा। उन्होंने बताया कि अधिकांश मरीज मौसमी बुखार से पीड़ित रहे। कुल 40 मरीजों की मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड की जांच कराई। एलटी, वार्ड ब्वॉय, एएनएम आदि मौजूद रहे।

पंडरी स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले में मरीज को परामर्श देते डॉक्टर संवाद

पंडरी स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले में मरीज को परामर्श देते डॉक्टर संवाद

पंडरी स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले में मरीज को परामर्श देते डॉक्टर संवाद

पंडरी स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले में मरीज को परामर्श देते डॉक्टर संवाद

पंडरी स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले में मरीज को परामर्श देते डॉक्टर संवाद

पंडरी स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले में मरीज को परामर्श देते डॉक्टर संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed