फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health news in district.

Pilibhit News: देर से आ रहे और समय से पहले उठकर जा रहे चिकित्सक

Mon, 10 Nov 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 10 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Health news in district.
सुबह 9:22 मिनट पर खाली पड़ी एनआरसी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद  - फोटो : सांकेतिक
पीलीभीत। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की मनमर्जी के चलते इलाज की आस में आए मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। देरी से अस्पताल आने से मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ता है। दूरदराज से पहुंचे मरीजों को चिकित्सकों के समय से ही पहले ओपीडी छोड़ने के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नियमित दो हजार से अधिक मरीज इलाज की आस में पहुंचते हैं। पूर्व में हो चुकी नोटिसों की कार्रवाई के बाद भी लापरवाही हो रही है। सोमवार को की गई पड़ताल में देखा गया कि ईएनटी कक्ष में 9:16 बजे तक चिकित्सक नहीं पहुंचे। कुछ मरीज बाहर खड़े पर्चा लेकर चिकित्सक का इंतजार कर रहे थे। 9:22 बजे तक एनआरसी की चिकित्सक की कुर्सी खाली पड़ी हुई थी। कक्ष के बाहर दो महिलाएं बच्चे को लेकर बैठीं थीं। एनआरसी के करीब में बने दंत विभागाध्यक्ष की कुर्सी खाली पड़ी डॉक्टर साहब का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन

ओपीडी के समय से पहले जाने की जल्दी
चिकित्सक एक ओर जिला अस्पताल की ओपीडी में देरी से पहुंचते है तो वहीं कुछ को ओपीडी के समय से पहले जाने की भी लगी रहती है। समय से पहले जाने वाली चिकित्सकों की पड़ताल में देखा गया कि 1:50 मिनट पर रेडिलॉजी चिकित्सक अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला डलवाकर चले गए। ईएनटी कक्ष संख्या-2 में विभागाध्यक्ष होने के बावजूद कक्ष संख्या एक से चिकित्सक 1:51 बजे जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों को समय से ओपीडी में बैठने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई लापरवाही पाई जाती है तो कार्रवाई निश्चित की जाएगी। हमने इनकी कहीं ड्यूटी नहीं लगाई है। अगर गैरहाजिर थे तो वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. रमाकांत सागर, अधीक्षक जिला अस्पताल

मुंह में दर्द को लेकर समय से अस्पताल आना हुआ, लेकिन शायद चिकित्सक देरी से आते हैं इसलिए इंतजार करना पड़ रहा है। - लक्ष्मी देवी

चिकित्सक से अल्ट्रासाउंड कराने के बाद लिए पर्चे पर लिखवाया था, लेकिन अभी अल्ट्रासाउंड बंद हो गया है। - बलजिंदर

सुबह 9:22 मिनट पर खाली पड़ी एनआरसी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद 

सुबह 9:22 मिनट पर खाली पड़ी एनआरसी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद - फोटो : सांकेतिक

सुबह 9:22 मिनट पर खाली पड़ी एनआरसी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद 

सुबह 9:22 मिनट पर खाली पड़ी एनआरसी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद - फोटो : सांकेतिक

सुबह 9:22 मिनट पर खाली पड़ी एनआरसी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद 

सुबह 9:22 मिनट पर खाली पड़ी एनआरसी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद - फोटो : सांकेतिक

सुबह 9:22 मिनट पर खाली पड़ी एनआरसी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद 

सुबह 9:22 मिनट पर खाली पड़ी एनआरसी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद - फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed