फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health department alert over Influenza virus in Pilibhit

H3N2 Virus: पीलीभीत में इन्फ्लुएंजा वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, एडवाइजरी जारी

Thu, 16 Mar 2023 05:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Mar 2023 05:08 PM IST
सार

सीएमओ डॉ आलोक कुमार ने बताया कि इन्फ्लुएंजा को लेकर जनपद में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसको लेकर जिला चिकित्सालय में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन
Health department alert over Influenza virus in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम में बदलाव के चलते एच3एन2 इन्फ्लुएंजा वायरस (सर्दी,जुखाम, बुखार) का खतरा बढ़ने लगा है। इसको लेकर पीलीभीत जिले में स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। सीएमओ के आदेश पर एडवाइजरी जारी की गई है। जिला अस्पताल में 10 बेड आरक्षित करने के अलावा सीएचसी स्तर पर भी सतर्कता बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमण बीमारियों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। मौसम के मद्देनजर सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

विज्ञापन


होली के बाद से ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी की बात करें तो सात दिन में मरीजों की संख्या पांच सौ से बढ़कर 12 सौ के ऊपर पहुंच गया है। रोजाना सुबह से ही पर्चा बनवाने के लिए काउंटर के बाहर मरीजों की कतार लग रही है। सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की फिजिशियन कक्ष में भीड़ उमड़ रही है। 
विज्ञापन


चिकित्सकों का कहना है कि इन्फ्लुएंजा रोग संक्रमण है, जिसमें सर्दी, जुखाम, बुखार की समस्या अधिक रहती है। इन दिनों इसके अधिक प्रभावी होने की संभावना रहती है। हालांकि कोई घबराने की जरूरत नहीं है। सुबह शाम गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने के साथ ठंडे पानी की जगह गुनगुना पानी का इस्तेमाल करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है इन्फ्लुएंजा रोग

इन्फ्लुएंजा  वायरल वायरस है। इसमें शरीर में सर्दी जुकाम, बुखार, ठंड लगना, शरीर में दर्द, गले में खराश लगना  सांस लेने में भी समस्या होती है। वायरस की पहचान करने के लिए पैथोलॉजी लैब में जांच की व्यवस्था भी उपलब्ध है। 

घबराना नहीं है चार दिन में ठीक हो जाएगा वायरस

चिकित्सकों का कहना है अगर किसी मरीज में इन्फ्लुएंजा वायरस के लक्षण मिलते हैं तो उन्हें घबराने की नहीं सजग होने की जरूरत है। चार दिन में मरीज में से वायरस के लक्षण दूर हो जाएंगे। कुछ व्यक्तियों में सात दिन का समय भी लग जाता है। 

इन्फ्लुएंजा से बचाव के तरीके

- मास्क का नियमित इस्तेमाल करें
- खासते समय मुंह पर हाथ रखें
- हाथों की नियमित सफाई
- भीड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करें

स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर नजर

सीएमओ डॉ आलोक कुमार ने बताया कि इन्फ्लुएंजा को लेकर जनपद में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसको लेकर जिला चिकित्सालय में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा सीएचसी स्तर पर भी दस बेड आरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद में चार ऑक्सीजन प्लांट हैं। 261 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 260 सिलेंडर की भी व्यवस्था विभाग के पास है। विभाग पूरी तरह से तैयार है।

सीएमएस संजीव सक्सेना ने बताया कि जिला अस्पताल में सभी को निर्देश दिए गए हैं कि वायरल को देखते हुए मास्क का नियमित प्रयोग करें। इसके अलावा 10 बेड भी आरक्षित किए गए हैं। हालांकि अभी तक इन्फ्लुएंजा का कोई मरीज सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed