फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Headmaster arrived Krao thing ... or not ?

बात कराओ...हेडमास्टर पहुंचे या नहीं?

Wed, 20 Jan 2016 12:43 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 20 Jan 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन

हेडमास्टर पहुंचे? नंदकिशोर मास्साब तो आ गए होंगे न? बात कराओ। यही कुछ सवाल है। जिसके जवाब फोन कॉल के जरिए मिलने से ही शिक्षकों की हाजिरी दर्ज हो रही है। बेसिक शिक्षा निदेशालय के निर्देश के बाद बीएसए ने जिले में भी यह तरीका अपनाया है।

विज्ञापन

बेसिक शिक्षामंत्री अहमद हसन ने पूर्व में हुई बैठक में शिक्षकों की हाजिरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। बेसिक शिक्षा निदेशालय इसको अमल में लाते हुए सभी बीएसए को अभिभावक व शिक्षक हेल्पलाइन सेवा शुरू करने के निर्देश दिए थे। साथ ही निदेशक डीबी शर्मा ने बीएसए को अपने स्तर से कोई भी नया प्रयोग शिक्षकों की हाजिरी लेने के लिए निर्देशित किया था।  इधर जिले में शासन के निर्देेश पर बीएसए व खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा परिषदीय विद्यालयों में छापेमारी कर गैरहाजिर शिक्षकों पर कार्रवाई की जा रही है। लेकिन अब भी तमाम शिक्षकों के स्कूल समय से न पहुंचने व गैरहाजिर रहने की शिकायतें मिल रही हैं। जिले में बीएसए ने भी शिक्षकों के बगैर बताए गायब रहने से निपटने के लिए नायाब तरीका ढूंढ निकाला है। इस नए तरीकेे के तहत बेसिक शिक्षा अधिकारी स्कूल के हेडमास्टर, शिक्षक या रसोइये को फोन कर पहले शिक्षकों व बच्चों की संख्या पूछ रहे हैं। वहीं इसे भी जांचने के लिए मास्साब के फोन से ही बच्चों से बात कर सच्चाई का पता लगा रहे हैं। यहां इस फार्मूले ने कमाल दिखाना भी शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक सप्ताह भर के भीतर अब तक करीब एक हेडमास्टर समेत दस शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन



 
19 पीबीटीपी 21
शासन की मंशा के अनुरूप स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति शत प्रतिशत रहे, इसको लेकर बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। अब फोन कॉल के जरिए उपस्थिति चेक की जा रही है। इसमें कुछ के द्वारा गलत सूचना देने पर कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबरीष कुमार यादव, बीएसए  
----
सुनील
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed