{"_id":"760887a4661288e1be46769539f1a5c3","slug":"head-well-run-government-of-villages-sdm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान अच्छे ढंग से चलाएं गांवों की सरकार:एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान अच्छे ढंग से चलाएं गांवों की सरकार:एसडीएम
पीलीभीत
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम बीपी सिंह ने कहा कि नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान गांवों की सरकार अच्छे ढंग से चलाएं।
एसडीएम ने बुधवार को ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधानों की बैठक में कहा कि ग्राम प्रधान सभी ग्राम स्तरीय कर्मचारियों से तालमेल बनाकर उनसे काम लें। जिससे गांव का अधिक से अधिक विकास हो सके। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले ग्राम स्तरीय कर्मचारियों की शिकायत उनसे करें। जिससे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। बैठक में बीडीओ सीके श्रीवास्तव, सप्लाई इंस्पेक्टर वीर सिंह, सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) एमपी सिंह, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रूपलाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ठाकुर दास और सहायक विकास अधिकारी (सांख्यिकीय) कन्हई लाल आदि अधिकारियों ने अपने अपने विभागों की योजनाएं बताईं। अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों को इन योजनाओं से लाभांवित होने का सुझाव दिया।
बैठक में अधिकारियों ने प्रधानों द्वारा उनके विभागों की योजनाओं के संबंध में पूछे गए सवालों के संतोषजनक जवाब भी दिए। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ ने और संचालन सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ने किया। बैठक में सभी ग्राम पंचायत अधिकारी भी मौजूद थे।