फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Head injury was from the farmer's death

सिर में चोट आने से हुई थी किसान की मौत

Mon, 16 Jan 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 16 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
 किसान तिलकराम की मौत सिर में गंभीर चोट आने से हुई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हुआ। परिवारीजन तिलकराम की हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि सोमवार देर शाम तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई। बरखेड़ा के पृथ्वीपुर गांव निवासी 40 वर्षीय किसान तिलकराम शनिवार रात चीनी मिल बरखेड़ा के यार्ड में लहूलुहान हालत में मिले थे। इसके बाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। परिवार वाले डेढ़ साल पुराने नाली विवाद में गांव के ही एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि पुलिस ट्राली के नीचे सोते वक्त अचानक ट्राली आगे बढ़ने से घायल होने की बात कह रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से किसान की मौत की पुष्टि हुई। इंस्पेक्टर बरखेड़ा योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि पुलिस की जांच में मामला हादसा निकला है। परिवार की ओर से अभी तक कोई तहरीर न मिलने के कारण कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed